विज्ञापन

कैसे रहें हमेशा रेलेवेंट? जावेद अख्तर से सीखें ये खास हुनर जो हर उम्र के लोगों के लिए है जरूरी

Bollywood Legend Advice: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी ऐसी हो गई है कि हम हर छोटी-छोटी चीजों से घबरा कर पीछे हट जाते हैं, जो हमें बाकी लोगों से काफी पीछे कर देती हैं. अगर आप भी बदलते दौर में पीछे नहीं छूटना चाहते, तो इस आर्टिकल में जानें जावेद अख्तर द्वारा बताई सीख.

कैसे रहें हमेशा रेलेवेंट? जावेद अख्तर से सीखें ये खास हुनर जो हर उम्र के लोगों के लिए है जरूरी
Bollywood Legend Advice: बदलते दौर में पीछे नहीं छूटना चाहते, तो अपनाएं ये 3 बातें.

Inspiration Success Tips: आज के इस भागदौड़ भरे दौर में, जहां हर दिन टेक्नोलॉजी और जीने का तरीका बदल रहा है, हर किसी के मन में एक डर रहता है कहीं हम पीछे तो नहीं छूट जाएंगे? क्या हम इस बदलती दुनिया के साथ कदम से कदम मिला पाएंगे? इसी सवाल का जवाब हाल ही में मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने बहुत ही सादगी के साथ दिया. हाल ही में इंस्टाग्राम पर boman_irani ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें मंच पर जावेद अख्तर साहब मौजूद थे, जिनके पास दशकों का अनुभव है. उन्होंने अपनी आंखों से दुनिया को बदलते देखा है, ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के दौर से लेकर आज के नेटफ्लिक्स और एआई (AI) के जमाने तक. जब उनसे पूछा गया कि आखिर 'रेलेवेंट' (Relevant) कैसे रहा जाए, यानी वक्त के साथ अपनी अहमियत कैसे बनाए रखी जाए, तो उन्होंने जो कहा उसने कमरे में मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर दिया. 

​जावेद अख्तर की सिंपल सलाह-

अक्सर हमें लगता है कि वक्त के साथ चलने के लिए हमें बहुत कुछ नया और मुश्किल करना होगा, लेकिन जावेद साहब की सलाह बहुत आसान थी. उन्होंने तीन मुख्य बातें कहीं-

  • ​हमेशा खुले दिमाग के रहें- अपने आसपास हो रही चीजों को लेकर अपनी सोच को बंद न करें. नए विचारों का स्वागत करें.
  • ​सीखना कभी बंद न करें- उम्र चाहे जो भी हो, नया सीखने की ललक कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. जिस दिन आपने सीखना छोड़ दिया, समझो आप पीछे छूट गए.
  • ​बदलाव से मत डरो- दुनिया बदलेगी ही, यह कुदरत का नियम है. बदलाव से डरने के बजाय उसे गले लगाना ही समझदारी है.

​आम आदमी के लिए इसका क्या मतलब है?

यह सिर्फ बड़े दिग्गजों के लिए नहीं, बल्कि हम जैसे आम लोगों के लिए भी उतनी ही बड़ी बात है. आज के समय में हमारे घरों में भी हम देखते हैं कि बड़े-बुजुर्ग कई बार नई तकनीक या नए दौर की बातों को अपनाने से हिचकिचाते हैं. वहीं युवा पीढ़ी कई बार बड़ों के तजुर्बे को नजरअंदाज कर देती है.
​जावेद अख्तर की यह बात दोनों के बीच एक पुल का काम करती है. अगर आप खुद को अपडेट रखते हैं और नई चीजों को लेकर नफरत या डर पालने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करते हैं, तो आप कभी 'आउटडेटेड' नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- परफ्यूम खरीदते समय सिर्फ खुशबू पर न जाएं, ये टेक्निकल बातें समझें तभी मिलेगा लॉन्ग-लास्टिंग और ओरिजिनल सेंट

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com