विज्ञापन

कॉर्पोरेट नौकरी के बीच 45 दिन मैंने शुरू किया ये रूटीन, शुरुआत मुश्किल रही लेकिन नतीजे चौंकाने वाले मिले

45 साल के संजय खराब लाइफस्टाइल, बढ़ते वजन और अन्य कई समस्याओं से परेशान थे, फिर दोस्त की सलाह पर शुरू किया ये काम और बदल गई पूरी लाइफस्टाइल.

कॉर्पोरेट नौकरी के बीच 45 दिन मैंने शुरू किया ये रूटीन, शुरुआत मुश्किल रही लेकिन नतीजे चौंकाने वाले मिले
Surya Namaskar: 45 दिन रोज सूर्य नमस्कार किया. (AI Generated Image)

मैं संजय हूं, उम्र 45 साल है और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करता हूं. पिछले कुछ सालों में मेरी लाइफस्टाइल पूरी तरह बिगड़ गई थी. दिनभर ऑफिस की भागदौड़, घंटों लैपटॉप के सामने बैठना और बिल्कुल भी फिजिकल एक्टिविटी न होने की वजह से मेरा वजन बढ़ने लगा था. इसके साथ ही नींद भी ठीक से नहीं आती थी और हर समय थकान महसूस होती थी. डॉक्टर ने भी सलाह दी कि अगर अभी ध्यान नहीं दिया, तो आगे परेशानी बढ़ सकती है. केवल दवाइयां खाकर यह समस्या ठीक होने वाली नहीं थी और जिम जॉइन करने के लिए भी मेरे पास समय नहीं था. तभी एक दोस्त की सलाह पर मैंने रोज सुबह सूर्य नमस्कार शुरू करने का फैसला किया.

शुरुआत आसान नहीं थी- (The Tough Beginning)

जब मैंने पहला दिन शुरू किया, तो मुझे लगा था कि यह आसान होगा, लेकिन हकीकत अलग थी. मेरा वजन और पेट इतना बढ़ चुका था कि मेरे लिए ठीक से झुकना भी मुश्किल हो रहा था. कुछ ही मिनटों में सांस फूलने लगती थी और शरीर में जकड़न महसूस होती थी. अगले दिन मसल्स में इतना दर्द था कि लगा सब छोड़ दूं, लेकिन मैंने खुद को समझाया कि धीरे-धीरे आगे बढ़ना है. पहले कुछ दिनों तक कम राउंड किए और फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ाने लगा. करीब एक हफ्ते बाद शरीर इस रूटीन के हिसाब से थोड़ा एडजस्ट होने लगा.

Latest and Breaking News on NDTV

धीरे-धीरे बनने लगी आदत- (Building the Habit)

करीब 15 दिन बाद मुझे फर्क महसूस होने लगा. सुबह उठना पहले से आसान हो गया और दिन की शुरुआत ज्यादा एक्टिव लगने लगी. मैंने इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लिया. अब अगर किसी दिन मिस हो जाता, तो खुद ही अजीब सा लगता. धीरे-धीरे यह सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि मेरी आदत बन गई.

45 दिन बाद दिखा साफ असर- (Visible Changes After 45 Days)

लगातार 45 दिन तक सूर्य नमस्कार करने के बाद मुझे कई बदलाव साफ नजर आए. ज्यादा बैठने की वजह से मेरी गर्दन और कमर में जो दर्द रहता था, वह लगभग खत्म हो गया. मेरा वजन भी थोड़ा कम हुआ और शरीर पहले से हल्का और फिट महसूस होने लगा. सबसे बड़ा फर्क मेरी नींद में आया, अब मैं जल्दी सो जाता हूं और सुबह ज्यादा फ्रेश महसूस करता हूं. इसके अलावा मेरा स्टैमिना भी बढ़ा है. पहले की तरह अब जल्दी थकान महसूस नहीं होती और ऑफिस में काम करते समय फोकस भी बेहतर हो गया है. आज मुझे लगता है कि यह फैसला मेरी लाइफ के लिए सही साबित हुआ. शुरुआत मुश्किल जरूर थी, लेकिन अगर आप लगातार करते रहें, तो इसका फायदा जरूर दिखता है. अब सूर्य नमस्कार मेरी रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.

ये भी पढ़ें- दिहाड़ी मजदूर की डायरी: आज काम मिला तो चूल्हा जलेगा, सुनील की डायरी में कैद है हर बेरोजगार का डर

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare 

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Namaskar, Surya Namaskar Benefits, I Started This Routine For 45 Days Between My Corporate Jobs, Beginning Was Difficult But The Results Were Surprising, Surya Namaskar Steps
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com