आजकल लोग खानपान से लेकर स्किन और बालों की देखभाल तक के लिए नेचुरल चीजों की तरफ बढ़ रहे हैं. इसी बीच घर पर ऑर्गेनिक टूथपेस्ट या हर्बल दंत मंजन बनाने का तरीका भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है. नीम, लौंग, मुलेठी और त्रिफला जैसी चीजों से पाउडर तैयार किया जा सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि प्राकृतिक चीज होने का मतलब यह नहीं कि वह दांतों के लिए पूरी तरह सुरक्षित या टूथपेस्ट का विकल्प है.
हर्बल दंत मंजन बनाने के लिए क्या चाहिए
घर पर हर्बल पाउडर तैयार करने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी. आधा चम्मच नीम पाउडर, आधा चम्मच लौंग पाउडर, आधा चम्मच मुलेठी पाउडर, आधा चम्मच त्रिफला पाउडर और एक चुटकी हल्दी ले लें. सभी सामग्रियों को साफ और सूखे बर्तन में अच्छी तरह मिला लें. इसे सूखे, एयरटाइट डिब्बे में रखें. ध्यान रखें कि इसमें सेंधा नमक मिलाने से बचें, क्योंकि ज्यादा नमक दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.
पेस्ट बनाने के लिए क्या मिलाएं
अगर आप पाउडर की जगह पेस्ट जैसा मिश्रण चाहते हैं तो थोड़ी मात्रा में नारियल तेल मिला सकते हैं. इससे मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा लेकिन इसमें पुदीना या लौंग का एसेंशियल ऑयल बििना विशेषज्ञ की सलाह के न डालें. इन तेलों की अधिक मात्रा मुंह में जलन पैदा कर सकती है.
ये भी पढ़ें- लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका
क्या घरेलू मंजन से दांत सफेद और मजबूत होते हैं
बता दें कि नीम, लौंग और हल्दी को पारंपरिक रूप से दांतों की देखभाल से जोड़ा जाता है लेकिन इस मिश्रण से कैविटी खत्म होने या दांत सफेद होनेे की गारंटी नहीं है. नींबू, नमक, राख या कठोर पाउडर से दांत रगड़ने पर इनेमल को नुुकसान पहुंच सकता है. इसलिए ऐसे नुुस्खों को रोजाना इस्तेमाल करने से बचें.
दांतों की सफाई के लिए क्या है सही तरीका
दांतों की रोजाना सफाई के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दिन में दो बार करीब दो मिनट ब्रश करना बेहतर माना जाता है. सॉफ्ट ब्रिसल वाला ब्रश इस्तेमाल करें और दांतों के बीीच की सफाई का भी ध्यान रखें. अगर दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून या पीलापन लगाताार बना रहे तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डेंटिस्ट से सलाह लें.
ये भी पढ़ें- सिरके वाली प्याज कैसे बनाएं? जानें रेस्टोरेंट जैसी सिरका प्याज बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं