विज्ञापन

दोस्‍त कहे - 'घर पर मत बताना' के अलावा ये 6 बातें, तो तुरंत तोड़ देना दोस्‍ती, दोस्‍त की शक्‍ल में दुश्‍मन है वो, नकली दोस्‍त को कैसे पहचानें

Signs of a Fake Friend | Nakli dost ki pehchan: इस फेज में कई बार बच्चे सही दोस्त या साथी न चयन कर पाने की भूल भी करते हैं. कौन सही है और कौन गलत इसका अंतर उनका कच्चा मन नहीं कर पाता. ऐसे में माता-पिता की ड्यूटी है उनको सही रास्ता दिखाएं और बताएं कि दोस्तों का चुनाव कैसे करना है.

दोस्‍त कहे - 'घर पर मत बताना' के अलावा ये 6 बातें, तो तुरंत तोड़ देना दोस्‍ती, दोस्‍त की शक्‍ल में दुश्‍मन है वो, नकली दोस्‍त को कैसे पहचानें
ये हैं अनहेल्दी दोस्ती के 7 सिग्नल | Signs of a Fake Friend | Nakli dost ki pehchan

Signs of a Fake Friend | Nakli dost ki pehchan: बच्चों का टीनएज न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी सबसे चैलेंजिंग फेज होता है. ये वो वक्त होता है जब बच्चे के शरीर में बहुत से बदलाव हो रहे होते हैं. शरीर के साथ ही उसका मन, दिल और दिमाग भी बदल रहे होते हैं. वह बचपन और यौवन के बीच होता है, जिससे उसका मन उलझा हुआ और कंफ्यूज्ड भी होता है. इस फेज में कई बार बच्चे सही दोस्त या साथी न चयन कर पाने की भूल भी करते हैं. कौन सही है और कौन गलत इसका अंतर उनका कच्चा मन नहीं कर पाता. ऐसे में माता-पिता की ड्यूटी है उनको सही रास्ता दिखाएं और बताएं कि दोस्तों का चुनाव कैसे करना है. कुछ ऐसे संकेत हैं तो अनहेल्दी फ्रेंडशिप की पहचान होते हैं. आपको उन्हें पहचानना है और ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी है.

ऐसे पहचानें दोस्त सही है या गलत (How you can identify whether your friend is right or wrong)

  1. घर पर बातों को छिपाने की सीख : अगर आपका कोई दोस्त आपसे कहता है कि आपको कोई बात घर पर नहीं बतानी या मम्मी-पापा से छिपानी है तो समझ लें कि उसके मन में खोंट है. आपको ऐसे दोस्त से झट से दूरी बना लेनी है. स्कूल, ट्यूशन या आस-पास ऐसे लोग कहीं भी हो आप उनसे दूर हो जाएं.
  2. इमोशनल प्रेशर बनाना : किसी भी काम को जबरन करने के लिए अगर कोई दोस्त इमोशनल प्रेशर बनाता है, तो वह आपके लिए सही नहीं है. जैसे अगर कोई कहता है कि अगर तू मेरा दोस्त है तो ये काम जरूर करेगा. इस तरह से इमोशनल प्रेशर बनाना गलत संकेत है और ऐसे लोगों से दूरी बनाने में भलाई है.
  3. गलत काम को कूल बताना : अगर कोई दोस्त किसी भी गलत काम को जैसे- क्लास बंक करने या स्मोक करने या किसी की पिटाई करने को कूल बताता है तो वह आपके लिए एकदम गलत साथी है. इस तरह के शख्स से आपको तुरंत दोस्ती तोड़ लेनी चाहिए.
  4. पढ़ाई को बोरिंग बताना : अगर कोई पढ़ने वाले बच्चे को बोरिंग या टीचर का चमचा कहे तो समझ लेना वह आपकी ग्रोथ नहीं चाहता. वह आपको देख कर या तो जलता है या अपनी तरह बनाना चाहता है. ऐसे दोस्त से दूरी बना लें.
    Latest and Breaking News on NDTV

    Signs of a Fake Friend | Nakli dost ki pehchan. 

  5. आ रहे हो सकारात्मक बदलाव : अगर किसी के साथ रहकर आप बदलने लगे हैं, जैसे ज्यादा झूठ बोलने लगे या गुस्सा करने लगे तो ये सिग्नल कि आपकी दोस्ती अनहेल्दी है. ऐसे दोस्त को टाटा, बाय-बाय कर दें.
  6. बॉन्डीज पार करना : अगर आपका दोस्त आपकी बॉन्डरीज को इग्नोर करता है और आपके नो को स्वीकार नहीं करता तो समझ लें कि वह आपके लिए सही नहीं है. बार-बार मना करने के बाद भी अगर वो किसी काम को जारी रखें तो ये अनहेल्दी दोस्ती का संकेत है.
  7. गलत काम करने को उकसाना : अगर कोई आपको गलत काम करने को उकसाना, जो आपको नहीं करना चाहिए तो समझ ले कि वह शख्स ठीक नहीं है. जैसे- घर से पैसे चुराना या पापा के पॉकेट से पैसे निकालना या कोई भी ऐसा काम तो अनुचित है, कोई भी आपको कहने को करता है तो उससे तुरंत दूर हो जाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com