Home Decor: जब भी आप किसी अच्छे रेस्तरां, होटल या फिर स्पा के लिए जाते हैं तो वहां पर एक अच्छी सी और भीनी-भीनी महक आती है. जो आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करती है. इस बात में कोई शक नहीं है कि आप जब कहीं भी एंटर करें और वहां से आने वाली अच्छी महक आपको अच्छा और लाइट फील कराती है और आप अपनी सारी थकान को भूलकर उस जगह को एंजॉय करने लगते हैं. हर कोई चाहता है कि ऐसी महक घर पर भी आए. लेकिन घर पर एयर फ्रेशनर और केमिकल वाले स्प्रे डालने के कुछ देर बाद ही उनकी महक उड़ जाती है और ये महक हर वक्त नहीं बनी रहती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जो आपके घर को फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने में मदद करेंगे. आपको बता दें कि अपने घर को महकाने के लिए आपको केमिकल स्प्रे या रूम स्प्रे लेने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ नेचुरल तरीके ज्यादा हेल्दी और इको-फ्रेंडली होते हैं. कुछ आसान आदतों और घरेलू चीजों की मदद से आप अपने घर को दिनभर महकता रख सकते हैं.
घर को होटल और रेस्तरां जैसा महकाने के लिए क्या करें

1. घर में सही वेंटिलेशन रखें
ताजी हवा घर को फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका है. रोजाना कम से कम 15-20 मिनट के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलें. खासकर किचन और बाथरूम में जहां बदबू ज्यादा रहती है, वहां वेंटिलेशन बहुत जरूरी है.
2. नेचुरल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
लैवेंडर, नींबू, यूकेलिप्टस और पुदीना जैसे ऑयल घर को तुरंत फ्रेश बना देते हैं. इन्हें डिफ्यूजर में डालें या पानी में मिलाकर स्प्रे करें. ये ना सिर्फ खुशबू देते हैं बल्कि बैक्टीरिया को भी कम करते हैं.
3. इंडोर प्लांट्स लगाएं
पीस लिली, स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे हवा को साफ करने में मदद करते हैं. ये घर में ऑक्सीजन बढ़ाते हैं और बदबू को कम करते हैं. इन्हें लिविंग रूम या खिड़की के पास रखें.
ये भी पढ़ें: Home Decor Items: कांच की चूड़ियों से घर को दें रॉयल लुक, कम बजट में करें महंगी डेकोरेशन जैसा कमाल
4. नेचुरल चीजों को उबालें
नींबू के छिलके, दालचीनी, लौंग या सूखी जड़ी-बूटियों को पानी में उबालने से घर में अच्छी खुशबू फैलती है. ये तरीका खासकर त्योहारों या खास मौकों पर बहुत काम आता है.
5. सफाई का रखें ध्यान
गंदगी और नमी से बदबू आती है. इसलिए कूड़ेदान, सिंक, कालीन और सोफे की नियमित सफाई करें. बेकिंग सोडा और सिरका जैसे नेचुरल क्लीनर का इस्तेमाल करें.
6. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में बहुत असरदार होता है. इसे फ्रिज, जूते की रैक या कमरे के कोनों में रखें. ये बदबू को न्यूट्रल कर देता है.
7. कपड़ों और फर्निशिंग को फ्रेश रखें
परदे, कुशन और बेडशीट्स जल्दी बदबू पकड़ लेते हैं. इन्हें समय-समय पर धोएं और धूप में सुखाएं. आप चाहें तो पानी और एसेंशियल ऑयल का हल्का स्प्रे भी कर सकते हैं.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं