- इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई है
- सेरेना होटल इस्लामाबाद को सरकार ने नियंत्रण में लेकर बैठक और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए सुरक्षित बनाया है
- सेरेना होटल में कुल 336 कमरे और बावन सुइट्स हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक सुविधाओं का मिश्रण प्रस्तुत करते हैं
US Iran Meeting In Islamabad: इस्लामाबाद में एक ऐतिहासिक कूटनीतिक बैठक (Iran-US Peace Talks) होने जा रही है. पूरी दुनिया की नजर आज इस्लामाबाद पर हैं. यहां एक ऐसी मेज सजने वाली है जिस पर अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि आमने-सामने होंगे. पाकिस्तान ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेला और अमेरिका - ईरान दोनों के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आने का औपचारिक न्योता दिया. इस बैठक में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. यहां बरसों की दुश्मनी खत्म करने का खाका यहां तैयार किया जा सकता है.
एक ओर जहां पाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका में सामने आ रहा है, वहीं सबकी नजर इस्लामाबाद के मशहूर सेरेना होटल पर टिक गई है. यह एक लग्जरी होटल है, जिसे अब पाकिस्तान सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है, ताकि यहां विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को ठहराया जा सके और संभव है कि यही बातचीत का मुख्य स्थान भी बने.
दोनों देशों ने तय किया है कि इस हफ्ते अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस्लामाबाद भेजा जाएगा. यहां मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए अहम बातचीत होगी.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पहुंचेगा. इसके बाद शनिवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में औपचारिक वार्ता होगी.
होटल प्रबंधन ने भी मेहमानों को तुरंत कमरे खाली करने का आदेश दे दिया है. नोटिस में बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए होटल को अपने कब्जे में ले लिया है. यह कार्यक्रम 8 अप्रैल की शाम से लेकर रविवार शाम तक चलेगा.

Photo Credit: facebook/IslamabadSerenaHotel
इस वजह से, सरकारी निर्देश के अनुसार सभी मेहमानों से 9 अप्रैल की शाम 5 बजे तक होटल खाली करवा लिया गया था.
होटेल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद का Serena Hotel Islamabad कुल 336 कमरे और 52 सुइट्स के साथ एक शानदार ठहरने का अनुभव देता है. हर कमरे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसमें पाकिस्तान की समृद्ध विरासत की झलक साफ नजर आए.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
यहां पारंपरिक मूरिश कला और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. कस्टम मेड फर्नीचर, आरामदायक बेडिंग, हैंडवुवन कारपेट, खूबसूरत मार्बल डिजाइन और नक्काशीदार लकड़ी का काम हर कोने को खास बनाता है.
हर कमरे में प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें Penhaligon's के बाथ प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
यह होटल 14 एकड़ में फैले खूबसूरत गार्डन के बीच स्थित है, जहां से मार्गल्ला हिल्स और रावल लेक का शांत और सुंदर नजारा देखने को मिलता है.
यहां ठहरने वाले हर मेहमान को पर्सनलाइज्ड और ध्यान देने वाली सर्विस दी जाती है, जो उनके अनुभव को और बेहतर बना देती है. चाहे आप बिजनेस के लिए आएं या घूमने के लिए, राजधानी के बीचों बीच यह होटल आपको शानदार आराम और सुकून का एहसास कराता है.
सेरेना होटल के बारे में पूरी जानकारी (All about Serena Hotel in Islamabad)
सेरेन होटल (Serena Hotel Islamabad) इस्लामाबाद शहर के सबसे बड़े और प्रीमियम 5 स्टार होटलों में से एक माना जाता है. यह ग्लोबल सेरेना होटल्स चेन का हिस्सा है और इसे टूरिज्म प्रमोशन सर्विसेज लिमिटेड मैनेज करती है. इस कंपनी में आगा खान फंड फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट (The Aga Khan Fund for Economic Development (AKFED) सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है. इस होटल का उद्घाटन 2002 में उस समय के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने किया था.

Photo Credit: facebook/IslamabadSerenaHotel
होटल एक सुरक्षित और शांत इलाके में बना हुआ है, जिससे यह हाई लेवल मीटिंग और संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत के लिए बेहतरीन जगह बन जाता है. यहां अक्सर राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय मेहमान और सरकारी प्रतिनिधिमंडल ठहरते हैं. होटल खूबसूरत बागानों के बीच बना है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 7.5 रिक्टर स्केल से ज्यादा के भूकंप को भी सह सके

Photo Credit: facebook/IslamabadSerenaHotel
होटल का लेआउट भी काफी खास है. यहां प्रेसिडेंशियल सुइट्स और एग्जीक्यूटिव लाउंज मौजूद हैं, जो खास तौर पर प्राइवेट मीटिंग और अहम बातचीत के लिए बनाए गए हैं. ईरान और अमेरिका की बातचीत के दौरान भी वरिष्ठ नेता और उनकी टीमें इन्हीं सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
होटल का इंटीरियर काफी शानदार है. यहां हैंड कट मार्बल, खास तरीके से बनाए गए फर्नीचर, हैंड वुवन कपड़े और हजारों हैंड पेंटेड लकड़ी के सीलिंग पैनल लगाए गए हैं. इसके साथ ही यहां आधुनिक तकनीक, उच्च स्तर की सेवा और एडवांस सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

Photo Credit: facebook/IslamabadSerenaHotel
कमरों की बात करें तो होटल में 105 लग्जरी कमरे हैं, जिन्हें स्वाती और पंजाबी स्टाइल में सजाया गया है. हर कमरे में इंटरएक्टिव टीवी और इंटरनेट की सुविधा है. इसके अलावा होटल में 6 रेस्टोरेंट, एक बड़ा बॉलरूम जिसमें लगभग 1000 लोग एक साथ आ सकते हैं, बिजनेस और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं, एक आधुनिक हेल्थ क्लब और आउटडोर स्विमिंग पूल भी है.
प्लेट में क्या है...
होटल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यहां डाइनिंग के लिए छह अलग अलग विकल्प हैं-
Rakaposhi : रकापोशी एक प्यारा सा पेस्ट्री शॉप और कैफे है, जहां का माहौल काफी सुकून देने वाला है और ताजे बेक्ड आइटम्स और कॉफी की खुशबू हर तरफ महसूस होती है. यहां आप आराम से बैठकर अलग अलग तरह के आर्टिजनल स्नैक्स, गरम पेय और ठंडे ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं. इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की बैठने की सुविधा है, इसलिए दोस्तों के साथ गपशप या अकेले सुकून के पल बिताने के लिए यह बढ़िया जगह है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
Zamana : जमाना एक शानदार ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट है, जहां ब्रेकफास्ट, लंच, हाई टी और डिनर के लिए बड़े बुफे मिलते हैं, साथ ही आप ला कार्टे मेन्यू से भी ऑर्डर कर सकते हैं. यहां का खाना पाकिस्तानी स्वाद और कॉन्टिनेंटल डिशेज का बेहतरीन मेल है. रेस्टोरेंट का माहौल काफी शांत है, जहां से पानी के पूल और हरे भरे गार्डन का सुंदर नजारा दिखता है. आप अंदर या बाहर बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं. यहां लाइव कुकिंग स्टेशन भी हैं, जहां शेफ आपके सामने ताजा खाना बनाते हैं.
हफ्ते का सबसे खास आकर्षण संडे ब्रंच है, जिसमें थाई, इटालियन, जापानी, चाइनीज, मिडिल ईस्टर्न और वेस्टर्न खाने के साथ साथ पारंपरिक पाकिस्तानी डिशेज भी मिलती हैं.
यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहता है और हर समय बेहतरीन खाने का अनुभव देता है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
Dawat : दावत एक प्रीमियम फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट है, जहां असली पाकिस्तानी खाने का शानदार अनुभव मिलता है. यहां लाइव कुकिंग, सुकून भरा म्यूजिक और पाकिस्तान की झलक आपको एक अलग ही माहौल में ले जाती है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
Baradari : बरादरी एक पारंपरिक पाकिस्तानी बीबीक्यू रेस्टोरेंट है, जहां आप खुले में बैठकर बीबीक्यू मीट, लोकल डिशेज और ताजा तंदूरी नान का मजा ले सकते हैं. यहां लाइव ट्रेडिशनल म्यूजिक भी चलता है, जो पूरे अनुभव को और खास बना देता है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
Al Maghreb : अल मगरेब में आपको मिडिल ईस्ट का असली माहौल महसूस होता है. यहां की दीवारों पर खूबसूरत टाइल्स और आर्च डिजाइन इसे खास बनाते हैं. यह रेस्टोरेंट मिडिल ईस्ट और अरबियन खाने के अलग अलग स्वादों को पेश करता है, जिससे आपका डाइनिंग एक्सपीरियंस यादगार बन जाता है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
Wild Rice : वाइल्ड राइस साउथ ईस्ट एशिया के जायकों को इस्लामाबाद तक लेकर आता है. यहां थाई, इंडोनेशियन, जापानी और चाइनीज डिशेज को खास तरीके से तैयार किया जाता है. यहां का खाना परंपरा और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल है, जो हर बाइट को खास बना देता है.

Photo Credit: serenahotels.com/islamabad
संदर्भ : होटेल की वेबसाइट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं