विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

साइकिल चलाने के हैं कई फायदे, टेंशन और ड‍िप्रेशन की हो जाएगी छुट्टी

हेल्‍दी रहने के लिए साइकिल चलाना बेहतरीन जरिया है. यह आपके वजन को कंट्रोल में रखने के साथ ही डिप्रेशन, टेंशन और चिंता को भी कम करता है.

Also Read in
साइकिल चलाने के हैं कई फायदे, टेंशन और ड‍िप्रेशन की हो जाएगी छुट्टी
रोजाना साइकिल चलाने से आपका हार्ट हेल्‍दी रहता है
  • साइकिलिंग एक एरोबिक एक्‍सरसाइज है, जिसके कई फायदे हैं
  • लगातार साइकिल चलाने से घुटनों के दर्द में आराम म‍िलता है
  • जिन लोगों को डायबिटीज है उन्‍हें साइक‍िल चलाने से पहले पानी पी लेना चाहिए
नई द‍िल्‍ली: हेल्‍दी रहने के लिए साइकिल चलाना बेहतरीन जरिया है. यह आपके वजन को कंट्रोल में रखने के साथ ही डिप्रेशन, टेंशन और चिंता को भी कम करता है. अक्टिवहेल्थ क्लीनिक में फिजियोथेरेपिस्ट दीपाली बडोनी और डॉ. मोहन डायबिटिज स्पेशियलिटी सेंटर के प्रबंध निदेशक आर.एम. अंजना ने साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बात की.

30 की उम्र के बाद दिखना है जवां, तो फॉलो करें ये 5 बातें

- साइकिलिंग एक एरोबिक व्यायाम है, जिसके कई फायदे हैं. इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है. इस गतिविधि से सिरोटोनिन, डोपामाइन और फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप खुशी महसूस करते हैं और टेंशन दूर होता है.

- लगातार साइकिल चलाना घुटने और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को आराम पहुंचाता है.

- डायबिटीज के रोगियों को साइकिल चलाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. टाइप-1 श्रेणी वाले डायबिटीज रोगी अगर एक घंटे से ज्यादा साइकिल चलाते हैं तो उन्हें कुछ कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार साथ में रखना चाहिए.

सर्दियों में मार्निंग एक्सरसाइज करने से करें परहेज, वर्ना बढ़ सकती है परेशानी

डायबिटीज वाले मरीज अगर नियमित तौर पर लंबी दूरी साइकिल से तय करते हैं तो उन्हें व्यायाम के पहले और बाद में ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए. यह जांच फिंगर स्टिक स्टाइल ब्लड ग्लूकोज मीटर से हो सकती है.

- साइकिल चलाने से स्वास्थ्य संबंधी सभी फायदे मिलते हैं. इससे घुटनों के जोड़ों और आपके पैरों का पूरा व्यायाम होता है. दौड़ने की तुलना में सााइकिल चलाने से आपके घुटनों पर बहुत कम दबाव पड़ता है और पैर की मांसपेशियों का व्यायाम होता है.

VIDEO: टेंशन के बारे में जाने सब कुछ
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Cycling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com