विज्ञापन
25 minutes ago

Happy Valentine's Day 2026 Wishes LIVE: रोज डे से शुरू होने वाला प्यार का हफ्ता प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे सब मनाने के बाद अब हम पहुंच चुके हैं वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2026) पर, लेकिन सच बात ये है कि वैलेंटाइन डे सिर्फ महंगे गिफ्ट (Valentine's Day Gift Ideas) या बड़े पार्टियों तक ही सीमित नहीं है. आप थोड़ी-सी छोटी-छोटी चीज़ों से भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं. अगर आप भी इन सभी दिनों को मनाने के बाद थक गए हैं और सोच नहीं पा रहे कि अब क्या करें (how To Celebrate Valentine's Day 2026), तो चिंता मत कीजिए. अगर आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास और दिल को छू लेने वाली शायरी (Happy Valentine's Day Wishes, Messages, Greetings And Quotes ) ढूंढ रहे हैं, तो हम यहां देंगे ओरिजिनल रोमांटिक शायरी, जो आपके प्यार को और भी गहरा बना देंगी.  आज हम आपका यह स्पेशल दिन प्लान करने में मदद करेंगे. आज पूरा द‍िन अपने पार्टनर को स्पेशल फ़ील करवाने के लिए क्या-क्या करना है इसके कुछ आइडियाज़ नीचे बताए गए हैं, जो बिल्कुल अलग और हटके हैं. यहां जानें आप अपने प्यार का दिन और भी खास बना सकते हैं.

Check Happy Valentine's Day 2026 Wishes LIVE Updates

Valentine's Day 2026 Song For Girlfriend Live: वैलेंटाइन डे पर प्यार जताने के लिए सुपरहिट गाने

वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को जताने के लिए 90 के दशक के उदित नारायण के सुपरहिट गाने एकदम परफेक्ट हैं:

पहला नशा

तुझे देखा तो

ऐ मेरे हमसफ़र

दिल है कि मानता नहीं

जादू तेरी नज़र

चांद छुपा बादल में

मेरा दिल भी कितना पागल है

आज वैलेंटाइन डे के दिन अगर आप अपने पार्टनर को कुछ रोमेंटिक सॉन्ग डेडिकेट करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सॉन्ग उनके दिल में घंटी बजा सकते हैं:

रातां लांबियां

केसरिया

तुम ही हो

अपना बना ले

तेरा बन जाऊंगा

तेरा होने लगा हूँ

आज वैलेंटाइन डे आप अपने लव वन के साथ ये 8 मूवीज डेट प्लान कर सकते हैं:

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

मोहब्बतें

कबीर सिंह

रांझणा

कुछ कुछ होता है

वीर-ज़ारा

ये जवानी है दीवानी

शेरशाह

इस वेलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ वेब-सीरीज देखने का प्लान बना सकते हैं, जिनमें से कुछ रोमेंटिक सीरीज ये रहीं-

मिसमैच्ड (नेटफ्लिक्स): टेक कैंपस लव

एमिली इन पेरिस सीज़न 4 (नेटफ्लिक्स): पेरिसियन रोमांस

एक्सओ, किटी सीज़न 2 (नेटफ्लिक्स): टीन रोम-कॉम चार्म

लव अधूरा (जियो सिनेमा): सेकंड चांस रोमांस

नोबडी वांट्स दिस (नेटफ्लिक्स): अनलाइकली लव स्टोरी

अगर आप भी इस स्पेशल दिन को और स्पेशल बनाने के लिए दिन के आखिर में कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो आप उनके लिए स्पेशल डिनर प्लान कर सकते हैं. 

कैंडल लाइट डिनर: कमरे को मोमबत्तियों, फूलों और हल्की लाइट से सजाएं और उनकी पसंद का खाना बनाकर प्यार से परोसें. बैकग्राउंड में धीमा रोमांटिक संगीत माहौल इस मोमेंट को और स्पेशल बना देगा.


रूफटॉप डिनर: अगर छत या टैरेस है तो वहां छोटा सा सुंदर सेटअप करा जा सकता है. तारों भरे आसमान के नीचे साथ में डिनर करना बहुत ही रोमांटिक अनुभव होता है.

थीम बेस्ड डिनर: किसी एक थीम पर डिनर रखें, जैसे रेड एंड व्हाइट, या इंडियन ट्रेडिशनल और उसी के हिसाब से कपड़े पहनें और सजावट करें.

बालकनी डिनर: अगर बालकनी है तो वहां छोटा सा टेबल लगाकर एक अच्छा सा डिनर प्लान किया जा सकता है. ठंडी हवाएं और शांत माहौल रोमांस को दोगुना कर देगा.

Valentine's Day आखिरकार आ गया है. यह प्यार, रोमांस और साथ होने का जश्न मनाने का दिन है. हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह खास मौका लोगों को अपने पार्टनर और दोस्तों के प्रति अपने जज्बात जाहिर करने का मौका देता है. इस दिन कपल्स दिल से लिखे गए मैसेज, कार्ड, गिफ्ट और रोमांटिक डेट के जरिए अपना प्यार जताते हैं.

लेकिन अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कोई प्लान नहीं बनाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. नीचे Valentine's Day के लिए 20 खास और आखिरी समय में दिए जा सकने वाले गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं.

हैंड रिटन लेटर: मोबाइल के जमाने में हाथ से लिखा लेटर बहुत खास होता है, आप अपनी फीलिंग को लिखकर बता सकते हैं. यह सबसे यादगार तोहफा बन सकता है.

वीडियो: आप मोबाइल से एक प्यारा सा वीडियो बनाकर उन्हें भेज सकते हैं. ऐसा करने से उन्हें बेहद स्पेशल फ़ील होगा.

पसंद का खाना बनाएं: समय कम है तो उनकी पसंद की कोई आसान डिश बना दें या ऑनलाइन मंगवाकर सुंदर तरीके से सजाकर परोसें.

एक दिन सिर्फ उनके नाम: उन्हें वादा करें कि पूरा दिन उनकी पसंद की चीज़ें करेंगे, उनकी पसंद की मूवी, खाना और बातें.

अगर आप इस खास दिन पर अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल शायरियां ढूंढ रहे हैं तो यहां पर है उनकी पूरी लिस्ट 


1. तेरी मुस्कान पे दिल ये कुर्बान है,

तू ही मेरी सुबह, तू ही मेरी शाम है,

लोग पूछते हैं क्या खास है उसमें,

मैं कहता हूँ वही तो मेरी जान है


2. तेरे साथ चलना ही मेरी मंज़िल है,

तेरे बिना हर खुशी अधूरी सी मुश्किल है,

तू जो मुस्कुरा दे एक बार,

मेरे लिए वही सबसे बड़ी हासिल है


3. तू पास हो तो दुनिया अपनी लगती है,

तेरी आवाज़ में ही सुकून बसती है,

कैसे बताऊँ तुझे ऐ हमदम,

मेरी हर धड़कन तुझसे ही धड़कती है


4. ना चाँद चाहिए, ना सितारे चाहिए,

मुझे बस तेरे इशारे चाहिए,

तेरा हाथ थाम लूँ अगर,

तो उम्रभर के सहारे चाहिए


5. तेरी आँखों में जो नशा है,

वो किसी जाम में कहाँ,

तू साथ हो अगर मेरे,

तो जन्नत भी लगे यहाँ


6. तेरे नाम से शुरू होती है मेरी हर बात,

तू ही है मेरी हर एक सौगात,

दुनिया चाहे कुछ भी कहे,

तू ही मेरी मोहब्बत, तू ही मेरी ज़ात


7. जब भी तुझे सोचता हूँ मुस्कुरा देता हूँ,

ख़ुद से ज़्यादा तुझपे ऐतबार कर लेता हूँ,

किसी और की चाहत नहीं है अब,

मैं तो बस तुझसे ही प्यार कर लेता हूँ


8. तेरी बाहों में जो सुकून मिलता है,

वो कहीं और कहाँ मिलता है,

तू ही मेरी सबसे प्यारी आदत है,

जिससे ये दिल रोज़ मिलता है


9. इश्क़ तेरा मेरी पहचान बन गया,

तेरा साथ मेरी शान बन गया,

अब और क्या माँगूँ खुदा से,

तू ही मेरी दुनिया, तू ही अरमान बन गया


10. तेरी हँसी मेरी कमजोरी है,

तेरी खुशी मेरी ज़िम्मेदारी है,

अगर तू साथ है तो सब आसान है,

वरना ये दुनिया भी अधूरी है

सिंगल लोग कैसे सेलीब्रेट करें ये खास दिन


अगर आप सिंगल हैं और आप ये सोच कर दुखी हैं कि आप इस दिन को कैसे सेलीब्रेट करें. तो आपको बताएं कि Valentine's Day को आप सिंगल रह कर भी सेलीब्रेट कर सकते हैं. आपको इस दिन को अपने लिए कैसे स्पेशल बनाना है और क्या करना है. जानने के लिए नीचे दिया हुआ लिंक क्लिक करें. 

https://ndtv.in/lifestyle/single-hai-to-valentines-day-kaise-manaye-how-to-celebrate-valentines-day-if-you-are-single-valentines-day-celebration-tips-11001953

लंच आइडिया

अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंच प्लान कर रहे हैं तो आप यहां पर हमारे पास आपके लिए कुछ क्यूट और स्पेशल लंच आइडिया हैं.

रोमांटिक लंच:  अगर छत या टेरेस है तो वहां छोटा सा सुंदर सेटअप करें, हल्की ठंडी हवा, में अच्छे खाने के साथ दिल की बातें करें.

पार्क में पिकनिक लंच:  किसी शांत पार्क में चादर बिछाकर एक पिकनिक प्लान कर सकते हैं.  सैंडविच, जूस और उनकी पसंद की मिठाई साथ उनका दिन और स्पेशल बना सकते हैं.

सरप्राइज रेस्टोरेंट डेट: आप उनकी पसंदीदा रेस्टोरेंट में पहले से टेबल बुक करें और बिना बताए उन्हें वहां ले जाएं. यह छोटा सा सरप्राइज उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला देगा.

साथ मिलकर खाना बनाना: पिज़्ज़ा, पास्ता या कोई भी आसान डिश साथ मिलकर बनाएं. खाना बनाने के दौरान हंसी-मजाक और बातें — यही असली क्वालिटी टाइम है.

ऑफिस सरप्राइज लंच: अगर आपका पार्टनर ऑफिस जाता है तो उनके लिए सरप्राइज लंच लेकर पहुंच जाएं. यह उनके दिन को खास बना देगा.

वैलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए घूमने-फिरने के आइडिया | Where To Take Your Partner For Valentine's Day?


ओखला वाटरफ्रंट: यह नोएडा-दिल्ली सीमा पर स्थित है और सनसेट देखने के लिए एक बेहतरीन जगह है. अगर आप और आपके पार्टनर को बाते करना पसंद है, तो यह स्पॉट परफेक्ट है.

इंद्रप्रस्थ पार्क: इंद्रप्रस्थ पार्क में एक बेहद सुंदर, लेकिन कम महसूर जापानी स्टाइल गार्डन बना हुआ है, यह अपने सुंदर फूल, पत्थर, एक दम चायना जैसी वाइब महसूस करने को मिलती है. अगर आपके पार्टनर को नेचर से प्यार है और वह फोटो क्लिक करवाने का दीवाना है तो आप उन्हें यहां लेकर जा सकते हैं.

कनॉट प्लेस: कनॉट प्लेस  कपल्स के लिए दिल्ली की सबसे हप्पेनिंग जगहों में से एक है. यहां आप कैफे में बैठकर कॉफी डेट कर सकते हैं, घूमते हुए स्ट्रीट फूड खा सकते हैं और चाहें तो शॉपिंग भी कर सकते हैं.

संजय झील: दिल्ली की सबसे कम भीड़ वाली और सुंदर झील में से एक. यहां आप झील किनारे वॉक कर सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और नेचर के बीच अच्छा समय बिता सकते हैं.

साइबर हब, गुरुग्राम: अगर आप मॉडर्न और स्टाइलिश डेट चाहते हैं या पार्टी के दीवाने हैं, तो साइबर हब में कई कैफे और रेस्टोरेंट हैं जहां आप म्यूजिक, फूड और माहौल सब कुछ एन्जॉय कर सकते हैं.

Valentine's Day Dessert Recipes : अगर आप अपने वैलेंटाइन को ब्रेकफास्ट में कुछ सरप्राइज देना चाह रहे हैं, तो उनके लिए आपके हाथों से बना यह चॉकलेट लावा केक सबसे बेस्ट होगा. रेसिपी की चिंता आप न करें. यहां इस वीडियो में देखें कि 1 मिनट में केक कैसे बना सकते हैं- 


आपके पसंदीदा इंसान को इस वैलेंटाइन फोटो के साथ व‍िश करें.

गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के लिए सबसे रोमांटिक शायरी कौन सी है? स्पेशल फ़ील करने के लिए भेजें ये 7 रोमांटिक शायरी

Romantic Girlfriend Boyfriend Status In Hindi: अगर आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास और दिल को छू लेने वाली शायरी ढूंढ रहे हैं, तो पढ़ें 7 ओरिजिनल रोमांटिक शायरी, जो आपके प्यार को और भी गहरा बना देंगी. 

यहां पढ़ें.

तेरी बातों में वो मिठास है,

जैसे चाय में हल्की सी प्यास है,

वैलेंटाइन पर बस इतना समझ ले,

तू ही मेरी लाइफ़ का खास है. 

Happy valentine's Day

वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत का इजहार करना चाहते हैं, भेजें ये संदेश

तेरी हंसी की वाइब कुछ खास है,

दिल को तुझसे ही हर आस है,

वैलेंटाइन तो बस एक दिन है,

मेरे लिए तू हर दिन का एहसास है।

वेलेंटाइन डे शायरी फॉर लव (Valentine Day Shayari for Lover)

तेरा हाथ थामकर चलना है,

हर मुश्किल में साथ निभाना है,

जब तक है सांसें इस तन में,

बस तेरा ही होकर रहना है।

वेलेंटाइन डे शायरी फॉर लव (Valentine Day Shayari for Lover)

तेरी मुस्कान पे दिल ये कुर्बान है,

तू ही मेरी सुबह, तू ही मेरी शाम है,

लोग पूछते हैं क्या खास है उसमें,

मैं कहता हूँ वही तो मेरी जान है

Happy valentine's Day 

आज के दिन को खास बनाएं इस खास शेर के साथ - 

उस घड़ी में हैं हम, जिसका इंतजार किया

आके दुनिया में भी अगर प्यार ना किया तो क्या किया

Happy Valentine's Day

अरे हां! उन्‍हें भेजने के लिए ये वाला मैसेज कैसा है... ट्राई करना तो

हर सुबह तुम्हारा ख्याल आता है,

हर शाम तुम्हारा इंतज़ार होता है,

ना जाने कैसा रिश्ता है तुमसे,

बिना कहे ही प्यार हो जाता है।

Happy Valentine’s Day My Love

चल‍िए इस बीच आपको एक फन फेक्‍ट बताते हैं कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कहां से हुई और वैलेंटाइन से जुड़ी कहानियां क्‍या हैं?

तो असल में वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार ‘लूपर्कालिया' से जुड़ी हैं. यह त्योहार फरवरी के बीच में मनाया जाता था और वसंत के आने से जुड़ा था. बाद में पोप गेलैसियस फर्स्ट ने इस त्योहार को खत्म कर इसे सेंट वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की. करीब 14वीं शताब्दी से यह दिन रोमांस और प्यार से जुड़ गया.

वैलेंटाइन डे को लेकर कई कहानियां मशहूर हैं. एक मान्यता के अनुसार, सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जाकर चुपके से कपल्स की शादी करवाई. राजा नहीं चाहता था कि जवान पुरुष शादी करें, ताकि वे युद्ध में जा सकें. इसी वजह से सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई. माना जाता है कि उन्होंने जेल से अपने दोस्त को एक खत लिखा था, जिस पर लिखा था – “From your Valentine.”

चांद तारे भी शरमा जाए 

तेरी बातें दिल को भा जाए 

क्या बनोगी मेरी जिंदगी की रानी 

बस तुम और मैं, यही कहानी

Happy Valentine’s Day My Love

दिल की पहचान

तेरी मुस्कान मेरी पहचान बन गई,

तेरी खुशी मेरी जान बन गई,

कैसे कहें कितना चाहते हैं तुम्हें,

तेरा नाम ही मेरी दुनिया बन गई।

अपने प्‍यार को वेलेंटाइन के खास मौके पर आप यह संदेश भी भेज सकते हैं.- 

Good Morning Sweetheart

तुम्हारी मुस्कान मेरे दिन की सबसे खूबसूरत शुरुआत है.

Happy Valentines Day My Love 

क्‍यों न दि‍न की शुरुआत एक प्‍यारे से मेसेज से की जाए, जो उनका दिन बना दे. आप उन्‍हें सुबह सुबह गुड मॉर्निंग मेसेज में भेज सकते हैं -

गुड मॉर्निंग स्वीटी!

तुम्हारी यादों के साथ मेरी सुबह हमेशा खास होती है"

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com