विज्ञापन

Happy Girlfriend Day 2026: दिल की किताब में गुलाब उनका था... गर्लफ्रेंड डे पर भेजें प्यार भरी शायरी, पार्टनर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

आज नेशनल गर्लफ्रेंड मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ खास शायरी भेजकर उन्हें और भी ज्यादा स्पेशल फील करा सकते हैं. साथ ही इससे रिश्तों में भी प्यार बढ़ेगा और बॉन्ड मजबूत होगा.

Happy Girlfriend Day 2026: दिल की किताब में गुलाब उनका था... गर्लफ्रेंड डे पर भेजें प्यार भरी शायरी, पार्टनर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे 2026
Photo Credit: NDTV

Happy Girlfriend Day 2026 Wishes: हर साल 1 अगस्त को नेशनल गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है. यह एक खास दिन है जो अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने का मौका देता है. साथ ही इस दिन आपको अपनी पार्टनर को यह भी जताना और बताना चाहिए कि वे आपके लिए कितनी ज्यादा जरूरी हैं. इस दिन आप उनके साथ समय बिताकर, अपने दिल की बातें कहकर और उन्हें प्यार का एहसास कराकर इस मौके को खास बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए ऐसी 10 शायरी लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपनी पार्टनर को गर्लफ्रेंड डे पर भेज सकते हैं. इससे उनके चेहरे पर मुस्कान तो आएगी ही, साथ में वह अपनापन भी महसूस करेंगी.

1. दिल की किताब में गुलाब उनका था,
रात की नींद में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा,
मर जाएंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

2. हमारी तड़प तो कुछ भी नहीं है हुजुर,
सुना है कि आपके दिदार के लिए तो आइना भी तरसता है
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

3. सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,
जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा..!
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

Latest and Breaking News on NDTV

4. दिल में तेरी चाहत है,
लबों पे तेरा नाम है,
तू मोहब्बत कर या ना कर,
मेरी जिंदगी तेरे नाम है..!
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

5. किसी को सिर्फ पा लेना
मोहब्बत नही होती है,
बल्कि किसी के दिल में
जगह बना लेना मोहब्बत होती है..!
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

6. मुस्कान हो तुम इस होठों की,
धड़कन हो तुम इस दिल की,
हंसी हो तुम इस चेहरे की,
जान हो तुम इस रूह की।
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

Latest and Breaking News on NDTV

7. आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी
क्योंकि हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

8. हमें फिर से हसीन नजारा मिल गया है,
साथ जिंदगी में तुम्हारा मिल गया है,
कोई ख्वाइश नही रही अब मेरी क्योंकि,
तुम्हारी बाहों का आसरा मिल गया है
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

9. तुम नहीं होते हो तो बहुत खलता है,
प्यार कितना है तुमसे पता चलता है..!
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

10. ना कम होगा,
ना कभी खत्म होगा ये प्यार है जनाब,
हर पल होगा और सिर्फ तुमसे होगा..!
हैप्पी गर्लफ्रेंड डे!

यह भी पढ़ें: Friendship Day 2026: कब है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व, शेयर करें ये बेस्ट Wishes और Quotes

यह भी पढ़ें: 'तुम्हें कुछ नहीं पता' अपनी मां को ऐसा कहकर न बनाएं र‍िश्‍तों में दूर‍ियां, ये 6 बातें कहना कर दें बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Girlfriend Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com