विज्ञापन

DIY Homemade Rose Water: घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं? जानें 100% शुद्ध गुलाब जल बनाने का तरीका, इसे लगाने से बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने घर पर ही गुलाब जल बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे आप अपना होम मेड गुलाब जल बना सकते हैं-

DIY Homemade Rose Water: घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं? जानें 100% शुद्ध गुलाब जल बनाने का तरीका, इसे लगाने से बढ़ जाएगा चेहरे का निखार
घर पर इस आसान तरीके से बनाएं गुलाब जल
(Photo Credit: YouTube)

स्किन केयर में गुलाब जल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. गुलाब जल चेहरे को ताजगी देने और चेहरे पर निखार बढ़ाने में मदद करता है. अब, वैसे तो बाजार में कई तरह के गुलाब जल मिलते हैं, लेकिन इसमें केमिकल होने के चांस ज्यादा होते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो अपने घर पर ही बड़ी आसानी से गुलाब जल बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे लेकर फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर ही गुलाब जल बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे आप अपना होम मेड गुलाब जल बना सकते हैं-

चाहिए होंगी ये चीजें

गुलाब जल बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान या चीजों की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए आपको- 

  • ताजे गुलाब के फूल 
  • साफ पानी
  • कुछ बर्फ के टुकड़े
  • एक गहरा बर्तन 
  • एक छोटी कटोरी और 
  • बर्तन को ढकने के लिए एक ढक्कन की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं गुलाब जल?
  • सबसे पहले गुलाब के फूलों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उनकी पंखुड़ियों को डंठल से अलग कर लें. 
  • अब, एक गहरे बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और उनके बीच में एक छोटी कटोरी रख दें.
  • इसके बाद बर्तन में इतना साफ पानी डालें कि गुलाब की पंखुड़ियां उसमें रहें, लेकिन पानी कटोरी के अंदर न जाए. 
  • अब, बर्तन को गैस पर रखकर ढक्कन से ढक दें. 
  • जब पानी गर्म होने लगे, तब आंच को थोड़ा धीमा कर दें और फिर ढक्कन के ऊपर कुछ बर्फ के टुकड़े रख दें. 
  • ऐसा करने से बर्तन के अंदर भाप बनेगी और उस भाप से पानी बनकर अंदर रखी कटोरी में जमा हो जाएगा. 
  • आपको 20 से 25 मिनट तक बर्तन को गैस पर रखे रहना है. इसके बाद गैस बंद कर दें और बर्तन को ठंडा होने दें. 
  • जब आप ढक्कन हटाकर देखेंगे, तो आपको कटोरी में खूब सारा पानी नजर आएगा, यही आपका घर पर तैयार किया गया गुलाब जल है.
  • इस तरह आप बिना किसी केमिकल के या बिना किसी और चीज का इस्तेमाल किए, घर पर ही 100% नेचुरल गुलाब जल बना सकते हैं. 
गुलाब जल को स्टोर कैसे करें?

गुलाब जल के ठंडा होने के बाद इसे किसी साफ और सूखे एयरटाइट जार या बोतल में भर लें. इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. पूनम देवनानी बताती हैं कि इस तरह स्टोर करने पर आपका होम मेड गुलाब जल 6 महीने तक चल सकता है. लेकिन फ्रिज में न रखने से ये जल्दी खराब भी हो सकता है, क्योंकि घर पर बने गुलाब जल में कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता. ऐसे में अगर इसकी खुशबू या रंग बदल जाए, तो इसे इस्तेमाल न करें.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बिना धोए गंदे कारपेट की सफाई कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका, एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी धूल-मिट्टी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com