विज्ञापन

खुद से AC की सर्विस कैसे करें? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, मिनटों में आएगी ठंडी हवा!

Ghar Par AC Service Kaise Karen: AC चल चुके हैं, लेकिन ठंडी हवा नहीं या रही है? यहां जानें घर पर खुद से ही AC की सर्विस कैसे करें?

खुद से AC की सर्विस कैसे करें? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, मिनटों में आएगी ठंडी हवा!
AC Service At Home in Hindi

Ghar Par AC Service Kaise Karen: गर्मियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में अब घरों में AC चलना शुरू हो जाएंगे और कुछ घरों में तो AC चल भी चुके हैं, लेकिन ज्यादा ठंडी हवा न मिलने के कारण कमरा जल्दी ठंडा नहीं हो पर होगा, क्या आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है क्या? अगर हां, तो इसके पीछे की वजह जानते हैं? नहीं, हम बताते हैं AC इसलिए ठंडी हवा नहीं दे रहा है क्योंकि उसकी सर्विस नहीं हुई है. यहाँ आपके साथ कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर पर खुद AC की सर्विस कर पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

AC सर्विस घर पर कैसे करें?

एयर फिल्टर बाहर निकाल लें: AC से महीनों-महीनों तक ठंडी हवा आती रहेगी अगर आप उसकी सफाई पर ध्यान देंगे. सबसे पहले आपको AC का मेन पावर सप्लाई बंद कर देना है. अब आपको AC का फ्रंट पैनल खोलना है, इसे ओपन करते ही आपको एयर फिल्टर दिखेगा, उसे बाहर निकाल लेना है और उसपर जमी सारी गंदगी गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लेनी है. ध्यान रखें, आपको इसे सुखाकर ही दोबारा अंदर फिट करना है.

इंडोर यूनिट साफ करना होगा: किसी भी कपड़े या ब्रश की मदद से अब आपको AC के इंडोर यूनिट साफ करना होगा, लेकिन इन सभी चीजों को आपको सूखे काओड़े से साफ करना होगा, अगर आप पानी या गीले कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, तो AC खराब हो सकता है. इसलिए सावधानी से काम करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

तापमान पर भी ध्यान देना होगा: अगर आप AC को लंबे समय तक ठीक रखना चाहते हैं, तो इसका तापमान 26 से 24 डिग्री ही रखें. ऐसा करने से न सिर्फ कमरे में ठंडक बनी रहेगी, बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आएगा. अगर आप इस तरीकों को अपने डेली रूटीन में अपनाते हैं, तो AC को लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रख सकते हैं.

AC से आवाज आए तो क्या करें: अगर आपके AC मे से आवाज या रही है और कमरा भी ठंडा नहीं हो रहा है, तो गैस की दिक्कत हो सकती है. खुद से कुछ न करें और किसी मैकेनिक को बुलवाकर ही सर्विस करवाएं. 

इसे भी पढ़ें: अब लाजपत और सरोजिनी को कहें टाटा, दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है सबसे सस्ता सामान!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com