Paudhe Ko Sukhne Se Kaise Bachaye: गर्मियों का मौसम सिर्फ हमे ही नहीं, बल्कि हमारे पौधों को भी कड़ी परीक्षा से गुजारता है. बढ़ता तापमान, तेज धूप और सूखी हवाएं पौधे में पानी की कमी को बढ़ा देती है, जिसके कारण पौधे जल्दी सूखने लगते हैं. अगर आपकी भी बालकनी में बेहद सुंदर-सुंदर पौधे रखे हैं और आप उन्हें इस भीषण गर्मी से बचाना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए हैं. हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से गर्मियों के मौसम में पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

पौधे को सूखने से कैसे बचाएं?
मल्चिंग करें: गर,ईयो में पौधे को सुरक्षित रखने के लिए मल्चिंग बेहद जरूरी स्टेप है. मिट्टी सूखे नहीं इसके लिए आपको उसके ऊपर सूखे पत्ते, घास, लकड़ी, बुरादा या कोकोपीट की परत बिछानी होगी. ऐसा करने से मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी. पौधे को सेफ रखने के यह एक मजबूत और नेचुरल तरीका है.
दो बार पानी देना है जरूरी: गर्मियों के मौसम में धूप और गर्म हवा के कारण मिट्टी की नमी कम हो जाती है. इसलिए पौधे को ठीक रखने के लिए जरूरी है एक दिन में दो बार पानी जरूर दें. आप एक बार सुबह के समय और दूसरा शाम ढलते समय पानी दे सकते हैं.
पत्तियों पर पानी छिड़कें: ज्यादा गर्मी होने के कारण कुछ पौधे अपनी पत्तियां खो देते हैं. ऐसे में जरूरी हैं पत्तियों को ताजी और चमकदार बनाए रखने के लिए स्प्रे की मदद से हल्का पानी का छिड़काव जरूर करें. इससे पत्तियां ताजा बनी रहेंगी.
लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग करें: गर्ममियों के मौसम में पौधों को पानी के साथ ही साथ पूरा पोषण भी चाहिए होता है. ऐसे में आप पौधों को पोषण देने के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें, तो घर पर कम्पोस्ट टी, केले के छिलकों का पानी, गुड़ का घोल और चावल का पानी मिलाकर खाद बना सकते हैं. आप घर की बनी खाद को हफ्ते में एक बार दे सकते हैं.
कीटों पर ध्यान दें: गर्मियों के मौसम में कीटों का हमला बढ़ जाता है, जो पौधों को कमजोर कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है पौधों को रोज़ाना करीब से देखें. अगर अगर छोटे कीट दिखाई दें, तो तुरंत नीम तेल का स्प्रे करें.

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में अपच हो तो क्या करें? अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं