विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2020

Father's Day 2020: अपने पिता के लिए दुनियाभर से लड़ गई थी बेटी, और ऐसे हुई थी फादर्स डे मनाने की शुरुआत

Father's Day 2020: एक दिन सोनोरा ने 1909 में मदर्स डे के बारे में सुना और उसे महसूस हुआ कि पिता के लिए ऐसा एक दिवस होना चाहिए. इसलिए सोनोरा ने फादर्स डे मनाने के लिए याचिका दायर की.

Father's Day 2020: अपने पिता के लिए दुनियाभर से लड़ गई थी बेटी, और ऐसे हुई थी फादर्स डे मनाने की शुरुआत
2020 Father’s Day: पहली बार 1910 में मनाया गया था फादर्स डे.
नई दिल्ली:

Father's Day 2020: आज दुनियाभर के कई सारे देशों में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father's Day) मनाया जाता है लेकिन इस दिवस को मनाने के लिए एक बेटी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. दरअसल, 1909 में सोनोरा लुईश स्मार्ट डॉड (Sonora Louise Smart Dodd) नाम की एक 16 साल की लड़की ने पिता के नाम इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी. सोनोरा, जब 16 साल की थी तब उसकी मां उसे और उसके 5 छोटे भाइयों को छोड़कर चली गईं थी. इसके बाद पूरे घर और बच्चों की जिम्मेदारी सोनोरा के पिता पर आ गई थी. 

एक दिन सोनोरा ने 1909 में मदर्स डे के बारे में सुना और उसे महसूस हुआ कि पिता के लिए ऐसा एक दिवस होना चाहिए. इसलिए सोनोरा ने फादर्स डे मनाने के लिए याचिका दायर की. इस याचिका में सोनोरा ने कहा कि उसके पिता का जन्मदिन जून में आता है और इसलिए वह चाहती है कि जून में ही फादर्स डे मनाया जाए. इस याचिका के लिए उसे दो हस्ताक्षरों की जरूरत थी. इसलिए वह आस-पास मौजूद सभी चर्च के सदस्यों के पास गई और उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए मनाया.

हालांकि, सोनोरा का किसी ने साथ नहीं दिया लेकिन सोनारा ने भी फादर्स डे मनाने की ठान ली थी. इसके लिए सोनोरा ने यूएस तक में कैंपेन किया और इस तरह पहली बार साल 1910 में फादर्स डे मनाया गया.

धीरे-धीरे फादर्स डे मनाने का ट्रेंड पूरी दुनिया में फैला. अब हर घर में हर फादर्स डे बहुत ही प्यार के साथ मनाया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fathers Day, Fathers Day 2020, Happy Fathers Day 2020, Happy Fathers Day History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com