विज्ञापन

आप भी फेंक देते हैं पुरानी बेडशीट? चादर से बनाएं ये 5 होम डेकोर आइटम, पैसे भी बचेंगे और घर भी लगेगा नया

How to Reuse Old Bed Sheets: आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ पुरानी चादरों को डेकोरेट आइटम बनाकर अपने घर को सजा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप पुरानी बेडशीट से बना सकते हैं.

आप भी फेंक देते हैं पुरानी बेडशीट? चादर से बनाएं ये 5 होम डेकोर आइटम, पैसे भी बचेंगे और घर भी लगेगा नया
Upcycle Bedsheets for Home Decor: आप घर को पुरानी बेडशीट से डेकोरेट कर सकते हैं. (AI Image)

Bedsheets For Home Decor: हम सभी अपने घर को सजाने के लिए मार्केट के अलग-अलग चीजें खरीद लाते हैं, जिनमें न सिर्फ बहुत सारा पैसा चला जाता है, बल्कि वो टाइम के साथ आउड डेटेड लगने लगते हैं. ऐसे में हम दोबोरा कुछ नया खरीद लाते हैं और ये क्रम चलता रहता है. कैसा होगा अगर हम आपको बताएं कि आप अपने घर को पुरानी बेडशीट से डेकोरेट कर सकते हैं?  जी हां, अक्सर हम घर की सफाई करते समय पुरानी बेडशीट्स को बेकार समझकर अलग रख देते हैं या फेंकने का सोच लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पुरानी चादरें आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी कर सकती हैं

थोड़ी सी क्रिएटिविटी और थोड़ी मेहनत से आप इन बेडशीट्स को शानदार होम डेकोर आइटम में बदल सकते हैं. इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आपका घर भी यूनिक और स्टाइलिश लगेगा. आजकल DIY (Do It Yourself)  का ट्रेंड भी काफी बढ़ रहा है, जहां लोग खुद अपने घर को सजाने के नए-नए तरीके खोजते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और शानदार तरीके, जिनसे आप बेकार पड़ी बेडशीट को नया जीवन दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?

पुरानी चादरों से घर को ऐसे बनाएं सुंदर | How to Beautify Your Home Using Old Bed Sheets

1. कुशन कवर बनाएं

पुरानी बेडशीट का कपड़ा अक्सर मजबूत और सुंदर प्रिंट वाला होता है, जो कुशन कवर बनाने के लिए एकदम सही है. आप इसे अपनी पसंद के आकार में काटकर सिलाई कर सकते हैं. अलग-अलग डिजाइन और रंगों के कुशन आपके सोफे या बेड को तुरंत नया लुक देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

2. स्टाइलिश पर्दे तैयार करें

अगर आपकी बेडशीट का कपड़ा हल्का और सुंदर है, तो उससे पर्दे बनाए जा सकते हैं. ये पर्दे कमरे में एक सॉफ्ट और फ्रेश फील देते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से लंबाई और डिजाइन कस्टमाइज कर सकते हैं.

3. स्टोरेज बास्केट कवर बनाएं

घर में रखे स्टोरेज बॉक्स या बास्केट को कवर करने के लिए भी पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ बिखरा सामान छिप जाएगा, बल्कि घर भी ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और क्लीन दिखेगा.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फेंक देते हैं खाली नेल पॉलिश की शीशी, 3 तरीकों से इस्तेमाल कर घर को बनाएं सुपर अट्रैक्टिव

4. वॉल डेकोर या फैब्रिक फ्रेम बनाएं

अगर आपकी बेडशीट पर सुंदर प्रिंट या पैटर्न है, तो उसे फ्रेम में लगाकर वॉल डेकोर बना सकते हैं. यह एक बहुत ही आसान और कम खर्च वाला तरीका है, जिससे आपकी दीवारें भी आकर्षक लगने लगेंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

5. टेबल रनर या बेड रनर बनाएं

डाइनिंग टेबल या बेड के लिए रनर बनाना भी एक शानदार आइडिया है. बेडशीट के कपड़े से बना रनर आपके फर्नीचर को एक क्लासी और एलीगेंट लुक देता है.

पुरानी चीजों को नया रूप देना सिर्फ पैसे बचाने का तरीका नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का हिस्सा भी है. बेकार पड़ी बेडशीट्स को फेंकने के बजाय अगर आप इन आसान DIY आइडियाज को अपनाते हैं, तो आपका घर भी खूबसूरत बनेगा और आपको एक अलग संतुष्टि भी मिलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com