विज्ञापन

दिल्ली से उज्जैन जाने की कर रहे हैं प्लानिंग? यहां फॉलो करें 5 दिन का पूरा ट्रैवल प्लान

अगर आप भी दिल्ली से उज्जैन घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए 5 दिन का ट्रैवल प्लान लेकर आए हैं. इस प्लान के चलते आप महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी कर सकेंगे और आसपास की जगहों में भी घूम सकेंगे.

दिल्ली से उज्जैन जाने की कर रहे हैं प्लानिंग? यहां फॉलो करें 5 दिन का पूरा ट्रैवल प्लान
Ujjain Travel Guide

Ujjain Travel Guide: अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं और उनके विश्व प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए उज्जैन जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए 5 दिन का ट्रैवल प्लान लेकर आए हैं. इस ट्रैवल प्लान की मदद से आप दर्शन भी कर पाएंगे और साथ ही उज्जैन और उसके आसपास की कई घूमने की जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकेंगे. अगर आप उज्जैन के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और सीहोर भी घूमना चाहते हैं, तो यह आसान ट्रैवल गाइड आपके काम आ सकती है. तो आइए जानते हैं दिल्ली से उज्जैन कैसे पहुंचा जा सकता है और 5 दिन में आप कहां-कहां घूम सकते हैं.

क्यों खास माना जाता है उज्जैन?

मध्य प्रदेश का उज्जैन भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है. यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. इसी वजह से साल भर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है. उज्जैन में मंदिरों के साथ-साथ शिप्रा नदी के घाट भी आस्था का एक बड़ा केंद्र हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से उज्जैन जानें के लिए फॉलो करें ये 5 दिन का ये ट्रैवल प्लान


दिल्ली से उज्जैन—5 दिनों का ट्रैवल प्लान

दिल्ली से आप आराम से 5 दिन में उज्जैन और उसकी आसपास की जगहों पर घूम सकते हैं. सबसे पहले दिल्ली से सीहोर पहुंचा जा सकता है. यहां से अगले दिन उज्जैन जाना होता है, जहां श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं और प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होते हैं.

उज्जैन घूमने के बाद आप ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जा सकते हैं. नर्मदा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है. यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता काफी खास है.

Latest and Breaking News on NDTV

उज्जैन और आसपास की जगहें

उज्जैन में महाकाल मंदिर के अलावा हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव मंदिर, और राम घाट जैसी कई जगहें देखने लायक हैं. शाम के समय शिप्रा नदी की आरती का नजारा भी काफी खास होता है.

इसके बाद ओंकारेश्वर पहुंचकर मामलेश्वर मंदिर और नर्मदा नदी के किनारे घूमना आपकी यात्रा को और यादगार बना देता है. वापसी में आप इंदौर भी घूम सकते हैं, जो अपने खाने और बाजारों के लिए काफी मशहूर है.

काम आएंगे ये जरूरी टिप्स

  • महाकाल मंदिर की भस्म आरती देखने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना सही होता है.
  • अक्टूबर से मार्च के बीच का समय ट्रैवल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम अच्छा रहता है.
  • उज्जैन में सुबह का पोहा-जलेबी और इंदौर के सर्राफा बाजार का स्ट्रीट फूड जरूर ट्राई करें.
  • यहां आप ट्रेन, बाय रोड या फ्लाइट से भी पहुंच सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain Travel Guide, Mahakaleshwar Temple Visit, Omkareshwar Jyotirlinga Trip, Delhi To Ujjain Travel Plan, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com