What is Pregnancy Glow : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone pregnancy) मां बनने वाली हैं. जिसको लेकर वो इन दिनों में मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. इस बीच उनकी येलो ड्रेस में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ झलक रही है. यह फोटो देखने के बाद उनके फैंस के बीच एकबार फिर से उनकी खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. लेकिन आज हम इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानेंगे आखिर प्रेगनेंसी ग्लो क्या होता है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
क्या है प्रेगनेंसी ग्लो
इस बारे में स्किन एक्सपर्ट डॉ. मोहित भाटिया कहते हैं कि अक्सर लोगों का सवाल होता है कि प्रेगनेंसी ग्लो मिथ है या सच्चाई तो बता दें यह मेडिकली प्रूव्ड है. दरअसल, गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. ऐसा प्रेगेनेंसी के तीसरे महीने में शुरू होता है जब एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोजन और एचसीजी के लेवल में बदलाव होता है, जिससे चेहरे का निखार बढ़ जाता है.
डॉक्टर भाटिया आगे कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान शरीर और भ्रूण की जरूरतों को पूरा करने के लिए आमतौर पर ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे ब्लड वेसेल्स फैल जाता है. यह भी कारण होता है कि चेहरे खिल जाता है. इसके अलावा स्किन में ऑयल ग्लैंड्स बहुत एक्टिव हो जाते हैं, जिसके कारण भी चेहरा चमकने लगता है.
साथ ही मोहित भाटिया यह भी कहते हैं कि जिन लोगों की स्किन नॉर्मल है उनके लिए तो यह बदलाव अच्छा होता है. लेकिन जिनकी स्किन ऑयली है उनपर यह उलटा असर भी दिखा सकता है, जैसे चेहरे पर दाने, पिंपल्स भी उभर आते हैं.
वहीं, डॉक्टर हरसिमरन कौर कहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ने और ऑयल ग्लैंड्स के सक्रिय होने से चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है. यह ग्लो चेहरे पर सेकेंड ट्राइमेस्टर में फेस पर नजर आता है. लेकिन कुछ महिलाओं को गर्भाव्सथा के दौरान बाल झड़ना, नाखून टूटने जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं