Cucumber FAQs: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने खानपान में ऐसी चीजें शामिल करने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखें. खीरा भी उन्हीं में से एक है, जो अक्सर सलाद के रूप में हर घर की थाली में शामिल होता है, हालांकि बहुत से लोग यह नहीं जानते कि खीरे को सही तरीके से कैसे खाया जाए, ताकि इसके पूरे फायदे मिल सकें.

Photo Credit: Image Credit: Pexels
गलत तरीके से खीरा खाने के नुकसान?
गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर खीरा, पेट से जुड़ी समस्याएं भी पैदा कर सकता है.
सही तरीके से खीरा खाने के फायदे?
सही तरीके से खाया गया खीरा न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि त्वचा को भी अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
खीरे में पानी की मात्रा कितनी होती है?
खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती, तो खून का प्रवाह बेहतर रहता है और पोषक तत्व आसानी से त्वचा तक पहुंचते हैं. यही प्रक्रिया चेहरे पर ताजगी और निखार लाने में मदद करती है, इसके साथ ही खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उन्हें रिपेयर करने में मदद करते हैं.
खीरा खाने का सही तरीका क्या है?
खीरे को खाने से पहले अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी सतह पर धूल, बैक्टीरिया या केमिकल्स हो सकते हैं. अगर खीरा ऑर्गेनिक है, तो इसे छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है.

रोजाना खीरे का जूस पीने से क्या होता है?
खीरे का जूस शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालने में भी मदद करता है, जिससे शरीर फिट रहता है.
ज्यादा खीरा खाने के नुकसान
खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर होता है जरूरत से ज्यादा खीरा खाने से पेट में गैस, अपच या भारीपन महसूस हो सकता है. इसका कारण यह है कि खीरे में मौजूद कुछ तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, खासकर तब जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए. इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.
किन बातों का ध्यान रखें
खीरे के तापमान का भी ध्यान रखना जरूरी है. कई लोग इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं माना जाता. बहुत ठंडी चीजें खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. गैस या दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि खीरे को हल्का सामान्य तापमान पर लाकर खाया जाए, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके.
इसे भी पढ़ें: आपकी ये 4 गलतियां दीमक की तरह चाट जाएंगी दौलत, हो जाएं अलर्ट!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं