How to Reduce Cooler Noise: गर्मियों का सीजन और घरों में एसी से लेकर कूलर तक सभी वो चीजें बाहर निकल आती हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं. जिन घरों में कूलर होते हैं उनकी आवाज अतनी तेज होती है कि उससे निकलने वाली ठंडी हवा तो बाद में महसूस होती है, लेकिन उसका शोर परेशान करने लगता है. कई बार तो कुछ कूलर से इतनी तेज आवाज आती है कि रात में सोना तक मुश्किल हो जाता है. कूलर चलने पर एक-दूसरे की आवाज भी नहीं सुनाई देती है.
कूलर के सामने बैठ कर काम करना तो बेहद मुश्किल होता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि ऐसा नहीं है कि अगर आपके कूलर से आवाज बहुत तेज आ रही है तो ये कूलर खराब है. ये ठंडक पूरी करेगा. अब आप सोचेंगे कि आखिर कूलर से इतनी आवाज आती क्यों है? बता दें कि कई बार छोटी-छोटी वजहों से भी कूलर शोर करने लगता है और कुछ आसान उपाय करके इसकी आवाज को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
कूलर से आवाज आती क्यों है?

Photo Credit: AI
स्क्रू का ढीला होनाकूलर से आने वाली आवाज को बंद करने के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि इससे आवाज आ क्यों रही है. आपको बता दें कि कूलर से आने वाली आवाज की सबसे बड़ी वजह होती है फैन ब्लेड. कई बार पंखे का ब्लेड ढीला होना या मोटर में दिक्कत होना भी इस शोर की वजह होती है.
दूसरी वजह होती है पुराना कूलर, कई बार पुराने कूलर के स्क्रू ढीले हो जाते हैं. इससे कूलर चलने पर वाइब्रेशन होता है और इससे तेज आवाज आने लगती है. ऐसे में आप कूलर से सभी स्क्रू को अच्छे से टाइट कर दें. कई लोगों कूलर की आवाज सिर्फ इसी छोटे काम से कम हो जाती है.
सूखी या जाम मोटर कूलर की घासकूलर से आने वाली आवाज की एक वजह होती है उसमें लगी घास यानी कूलिंग पैड जो शोर की वजह बन सकते हैं. जब कूलर के पैड में बहुत ज्यादा धूल जम जाती है तो पानी सही तरीके से नहीं फैलता और फैन पर प्रेशर बढ़ने लगती है. जिस वजह से भी कूलर बहुत तेज आवाज करता है. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले कूलिंग पैड साफ करना जरूरी है. जरूरत पड़े तो पुराने पैड बदल देना बेहतर रहता है.
ब्लेडकई बार कूलर से “टक-टक” या “घर्र-घर्र” जैसी आवाजें भी आती है. इसका मतलब होता है कि आवाज फैन ब्लेड कूलर के अंदल लगी किसी चीज से टकरा रहा है. ऐसे में कूलर को तुरंत बंद दें और ब्लेड को चेक करें. टूटे या टेढ़े ब्लेड को बदलवाना जरूरी है, वरना मोटर भी खराब हो सकती है.
अगर इन सभी उपायों को अपनाने के बाद भी आपका कूलर उतना ही आवाज कर रहा है तो आपके मोटर या पंखे में बड़ी खराबी हो सकती है. ऐसे में आप किसी अच्छे मैकेनिक को बुलाकर अपना कूलर दिखा लें. सही देखभाल से कूलर लंबे समय तक अच्छी हवा देता है और कम शोर के चलता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं