गर्मी बढ़ते ही घरों में कूलर चलना शुरू हो जाते हैं, लेकिन कई बार ठंडक मिलने के बजाय घुटन, चिपचिपाहट और बेचैनी महसूस होने लगती है.
अक्सर लोग इसे कूलर की खराबी समझ लेते हैं, जबकि असली वजह इसका गलत इस्तेमाल होता है. दरअसल, कूलर “इवापोरेटिव कूलिंग” तकनीक पर काम करता है, जिसमें सही एयरफ्लो और नमी का बैलेंस बेहद जरूरी होता है. अगर ये दोनों चीजें बिगड़ जाएं, तो ठंडी हवा की जगह कमरे में उमस और भारीपन बढ़ने लगता है. आइए जानते हैं वो 5 आम गलतियां, जो कूलर की हवा को परेशानी बना देती हैं.
1. बंद कमरे में कूलर चलाना
सबसे बड़ी गलती ये है कि कूलर को AC की तरह पूरी तरह बंद कमरे में चलाना सबसे आम गलती है. इससे कमरे में नमी फंस जाती है और हवा भारी व चिपचिपी लगने लगती है.
कैसे ठीक करें: एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि हवा circulate हो सके.
2. ज्यादा ह्यूमिडिटी में कूलर चलाना
जब मौसम में नमी ज्यादा होती है, तो कूलर की कूलिंग कम हो जाती है और उमस बढ़ जाती है.
कैसे ठीक करें: ऐसे मौसम में कूलर का pump बंद रखकर केवल fan चलाएं या speed कम रखें.
3. गंदे कूलिंग पैड्स और टैंक
गंदे पैड्स और रुका पानी बैक्टीरिया और बदबू पैदा करते हैं, जिससे हवा irritate करने लगती है.
कैसे ठीक करें:
- टैंक नियमित साफ करें
- सीजन में कम से कम 1 बार पैड बदलें
Also Read: AC जैसी ठंडक देगा कूलर, जानिए कौन सा कूलर खरीदना सही और कैसे करें इस्तेमाल

4. कूलर को दीवार से सटाकर रखना
इससे हवा का flow रुक जाता है और कूलर सही cooling नहीं कर पाता.
कैसे ठीक करें: कूलर के पीछे थोड़ी जगह छोड़ें ताकि airflow बना रहे.
5. सीधे चेहरे पर हवा लेना
लगातार तेज हवा चेहरे पर लगने से dryness, irritation और बेचैनी बढ़ सकती है.
कैसे ठीक करें: हवा को पूरे कमरे में फैलने दें, सीधे चेहरे पर न लें.
कुल मिलाकर, कूलर से जुड़ी ये छोटी गलतियां ही कई बार राहत की जगह परेशानी बढ़ा देती हैं. अगर सही वेंटिलेशन, साफ-सफाई और मौसम के हिसाब से इस्तेमाल किया जाए, तो वही कूलर ज्यादा ठंडक और आराम दे सकता है.
अगर आपको भी कूलर की हवा भारी लगती है, तो आज से ये बदलाव जरूर आज़माएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं