Cockroach Janta Party: कभी आपने सोचा था कि एक ‘मजाक' सोशल मीडिया पर इतना बड़ा ट्रेंड बन जाएगा कि बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों को पीछे छोड़ दे? इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसे ही नाम की धूम मची हुई है - ‘कॉकरोच जनता पार्टी'. मीम्स, रील्स और तंज से भरा ये ट्रेंड सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि Gen Z के गुस्से और व्यंग्य का नया एक्सप्रेशन बन चुका है. 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स जुटाने वाला ये पेज अब सोशल मीडिया की सबसे बड़ी वायरल कहानी बन गया है.
इससे यह साबित होता है कि आज की Gen Z की दुनिया में पॉलिटिक्स सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि मीम्स और रील्स में बसती है. शुरुआत में सिर्फ मजाक लगने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)अब लाखों-करोड़ों युवाओं की आवाज बन चुकी है. इंटरनेट का ये ट्रेंड बताता है कि आज की पीढ़ी गुस्सा भी मीम्स में निकालती है और सिस्टम पर तंज भी वायरल कंटेंट से करती है.
स्ट्रेस और सोशल मीडिया
हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस अकाउंट को बने महज 4 दिन हुए हैं और इसमें 1.2 करोड़ फॉलोअर्स जुड़ गए हैं.
अब किसी भी स्ट्रेस और परेशानी को डील करने का तरीका इस नई जनरेशन के पास है. वो एंग्जायटी और स्ट्रेस को दूर करने के लिए मीम्स और रील्स का सहारा लेते हैं. जो उनके स्ट्रेस लेवल को बड़े ही फनी तरीके में कम करने में मदद करता है.
कैसे हुई इस शुरुआत
बता दें कि इस पेज की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर और डिजिटल कम्युनिकेशन प्रोफेशनल Abhijeet Dipake ने की थी. जब इसकी शुरुआत हुई तो सिर्फ मजे के लिए बनाया गया इंस्टाग्राम पेज था, लेकिन धीरे-धीरे यह Gen Z के गुस्से और फ्रस्ट्रेशन की आवाज बन गया.
दरअसल, आज की Gen Z सिर्फ लंबे भाषण या पारंपरिक राजनीति से प्रभावित नहीं होती. यह पीढ़ी मीम्स, शॉर्ट वीडियो, ट्रेंड्स और इंटरनेट लैंग्वेज के जरिए अपनी बात रखना पसंद करती है. नौकरी, महंगाई, करियर प्रेशर और सिस्टम से नाराजगी को यह पीढ़ी अक्सर मजाक और सटायर के जरिए सामने लाती है. यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी जैसे पेज को इतनी तेजी से सपोर्ट मिला.
बयान पर मचा था बवाल
15 मई को हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने एक वकील के सोशल मीडिया व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा था,“कुछ युवा ऐसे हैं जो कॉकरोच की तरह हैं.”
बात करें Gen Z किड्स की तो इनको देखकर साफ है कि अब ये किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं. स्कूल अटेंडेंस के नाम पर बाहर बुलाए जाना हो या फिर गलती ना होने पर अपनी आवाज उठाना वो वहीं करते हैं जो उनको सही लगता है. इसलिए ही कहा जाता है कि Gen Z जनरेशन से पंगा नहीं लेना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं