विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल ट्रेंड में कूदे शेखर सुमन,बोले- सिस्टम को हिट करेंगे कॉकरोच

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में है. देश की कई हस्तियां इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. अब एक्टर शेखर सुमन ने मजेदार रील सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है.

कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल ट्रेंड में कूदे शेखर सुमन,बोले- सिस्टम को हिट करेंगे कॉकरोच
कॉकरोच जनता पार्टी पर शेखर सुमन की वायरल रील

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम हर तरफ छाया हुआ है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर मीम पेज और एक्स पोस्ट तक, लोग इसी ट्रेंड पर बात कर रहे हैं. बेरोजगारी, सिस्टम और युवाओं की नाराजगी को लेकर शुरू हुआ ये डिजिटल सटायर अब इंटरनेट का बड़ा वायरल ट्रेंड बन चुका है. खास बात ये है कि अब इस ट्रेंड में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी शामिल होने लगे हैं. एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने भी इस ट्रेंड पर एक मजेदार रील बनाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा और तेज हो गई है. लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Review: मोहनलाल की दमदार एक्टिंग पर टिकी दृश्यम 3, पढ़ें फिल्म रिव्यू

रील में क्या बोले शेखर सुमन

वायरल हो रही रील में एक शख्स शेखर सुमन से पूछता है कि वो क्या सोच रहे हैं. इसके जवाब में शेखर सुमन कहते हैं कि वो 'कॉकरोचेज' यानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बारे में सोच रहे हैं. इसके बाद वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'हिट नहीं, हिट तो कॉकरोच को मार देता है. पहली बार कॉकरोचेज सिस्टम को हिट करेंगे.' रील में आगे वो कहते नजर आते हैं कि कॉकरोच ऐसे जीव हैं जो परमाणु बम के बाद भी जिंदा रह सकते हैं. इसके बाद वो 'कॉकरोचेज ऑफ द वर्ल्ड यूनाइट' जैसी लाइन बोलते हैं. यही वजह है कि ये वीडियो अब मीम और सटायर कंटेंट के तौर पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मामला

कॉकरोच जनता पार्टी असल में एक डिजिटल सटायर कैंपेन है. पिछले कुछ दिनों में इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. बताया जा रहा है कि इस कैंपेन के पीछे डिजिटल कम्युनिकेशन प्रोफेशनल अभिजीत दीपके हैं. ये कैंपेन उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें बेरोजगार युवाओं के लिए 'कॉकरोच' शब्द इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो की बाढ़ आ गई. कैंपेन खुद को बेरोजगार और नाराज युवाओं की आवाज बताता है.

मीम से बना इंटरनेट का नया ट्रेंड

कॉकरोच जनता पार्टी की सबसे अलग बात ये है कि यहां पारंपरिक राजनीति जैसी बातें कम और मीम्स ज्यादा दिख रहे हैं. कोई रील बना रहा है तो कोई सिस्टम पर तंज कसते पोस्ट शेयर कर रहा है. यही वजह है कि कुछ ही दिनों में ये नाम इंटरनेट पर एक अलग पहचान बना चुका है. अब सोशल मीडिया पर “कॉकरोच” शब्द सुनते ही लोगों को सीधे इसी वायरल कैंपेन की याद आने लगी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party, Shekhar Suman, What Is Cockroach Janta Party, Cockroach Janta Party Story, Cji Suryakant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com