विज्ञापन

घर में सिर्फ 10 मिनट में धुल जाएगा आपका महंगा ब्लेजर, Dry Clean की नहीं पड़ेगी जरूरत

​Blazer Cleaning Tips: घर में ब्लेजर धोने से ​ज्यादातर लोग डरते हैं क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं ब्लेजर का शेप खराब न हो जाए, या उसका कपड़ा डल न हो जाए, इसी डर की वजह से हम ड्राई क्लीनर्स को भारी-भरकम पैसे दे आते हैं. इस आर्टिकल में जानें घर पर ब्लेजर साफ करने का आसान तरीका.

घर में सिर्फ 10 मिनट में धुल जाएगा आपका महंगा ब्लेजर,  Dry Clean की नहीं पड़ेगी जरूरत
​Dry Clean Blazer At Home: घर पर ब्लेजर कैसे साफ करें. (AI Generated Image)

How To Wash Blazer At Home: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम सभी के पास वक्त की कमी है. ऐसे में कई बार हमें बाहर किसी काम से जाना होता है और जैसे ही हम कपड़े पहनने के लिए निकालते हैं, उसी वक्त याद आता है कि हमारा महंगा ब्लेजर (Blazer) तो गंदा पड़ा है. ऐसे में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम उसे ड्राई क्लीन के लिए दें. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि अब बिना ड्राई क्लीनिंग के सिर्फ 10 मिनट में घर पर ही चमक सकता है आपका ब्लेजर. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. तो चलिए जानते हैं ब्लेजर को घर पर कैसे साफ करें. 

​घर पर ब्लेजर धोने से पहले क्या तैयारी है जरूरी-

​ब्लेजर को साफ करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप उसे वॉशिंग मशीन में डालकर चला दें. ऐसा करना आपके महंगे कपड़ों को खराब कर सकता है. सबसे पहले ब्लेजर की पॉकेट चेक करें और देखें कि उसमें कोई सिक्का, पेन या कागज न हो. इसके बाद एक मुलायम ब्रश (Soft Brush) लें और ब्लेजर पर जमी ऊपर-ऊपर की धूल को झाड़ लें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unspalsh

​ब्लेजर साफ करने के लिए क्या चाहिए-

  1. ​बस ​एक बाल्टी गुनगुना पानी (ज्यादा गरम नहीं)
  2. ​एक अच्छा 'लिक्विड डिटर्जेंट' 
  3. ​एक बड़ा तौलिया 
  4. ​एक मजबूत हैंगर

​कैसे करें साफ-

  • ​मिश्रण तैयार करें- बाल्टी में पानी भरें और उसमें दो चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं. याद रहे, झाग ज्यादा न बनाएं, बस पानी हल्का चिकना होना चाहिए.
  • ​दाग-धब्बों पर वार- अगर कॉलर या आस्तीन (Cuffs) पर ज्यादा गंदगी है, तो एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोएं और हल्के हाथ से रगड़ें.
  • ​हल्की डुबकी- अब पूरे ब्लेजर को पानी में डालें. इसे जोर-जोर से रगड़ना नहीं है. बस कछ मिनट तक इसे पानी में ऊपर-नीचे करें ताकि धूल निकल जाए.
  • ​साफ पानी से धोना- डिटर्जेंट वाले पानी से निकालकर इसे दो बार साफ और ठंडे पानी में डुबोएं ताकि सारा साबुन निकल जाए.

ब्लेजर को कैसे सुखाएं-

​ब्लेजर को कभी भी निचोड़ें (Wring) नहीं. इससे उसकी 'पैडिंग' खराब हो जाती है. इसे एक सूखे तौलिए पर बिछाएं और हल्के हाथों से दबाकर एक्स्ट्रा पानी सोख लें. इसके बाद इसे एक चौड़े हैंगर पर टांगकर छांव में सुखाएं. धूप में सीधे डालने से रंग उड़ सकता है.

​जब ब्लेजर थोड़ा नमी वाला हो (पूरी तरह सूखा न हो), तब उसे स्टीम आयरन (Steam Iron) दें. अगर आपके पास स्टीम आयरन नहीं है, तो एक पतले सूती कपड़े को ब्लेजर के ऊपर रखकर प्रेस करें. इससे कपड़े की चमक लौट आएगी और वह एकदम कड़क और नया जैसा दिखेगा.

ये भी पढ़ें- इन 3 घरेलू नुस्खों से रातों-रात गायब हो जाएंगे बिस्तर के खटमल, बिना टेंशन आएगी चैन की नींद

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com