Ghar se bichu kaise bhagaye : घर में अचानक बिच्छू (scorpion repellent home remedies) दिख जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है. ऐसे में लोग सबसे पहले यही सोचते हैं कि इसे कैसे भगाएं. अगर यह काट ले तो उसका असर कितना समय तक रह सकता है. बिच्छू आमतौर पर ऐसी जगहों पर छिपना पसंद करते हैं, जहां अंधेरा हो, नमी हो या लकड़ी, पत्थर और कबाड़ पड़ा हो. ऐसे में घर या उसके आसपास इस तरह की जगहें होने पर उनके दिखाई देने की संभावना बढ़ सकती है. आइए जानते हैं बिच्छू (bichu kaise bhagaye) घर में क्यों आते हैं, उन्हें दूर रखने के लिए क्या किया जा सकता है और डंक लगने पर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
बिच्छू को भगाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?
बारिश के मौसम में बिच्छू को घर से दूर रखने के लिए पुदीने के तेल (Peppermint Oil) का स्प्रे कर सकते हैं. वहीं दालचीनी का तेल छिड़कें और दीवारों की दरारों को बंद कर दें. घर और आसपास सफाई बनाएं रखें. इनकी तीखी गंध और साफ माहौल से बिच्छू हमेशा के लिए भाग जाते हैं.

घर में बिच्छू आने पर क्या करना चाहिए | What does it mean if you find a scorpion in your house
घर में बिच्छू आ गया है, तो एकदम शांत रहें. च्चों और पालतू जानवरों वहां से दूर कर दें. पैर में जूते पहनकर सुरक्षित दूरी बना लें. फिर चौड़े मुंह का जार या डिब्बा बिच्छू के ऊपर रख दें. फिर धीरे से गत्ते का टुकड़ा सरकाकर उसे डिब्बे में बंद कर दें और घर से बाहर सुरक्षित दूर छोड़ आइए.
बिच्छू की देसी दवा क्या है | Which chemical kills scorpions
अगर बिच्छ के डंक से तुरंत राहत पाना चाहते हैं, तो साबुन और पानी से धो लें. फिर बर्फ से सिकाई करें. इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी.

बिच्छूओं की एंट्री बंद कैसे करें | How to get rid of scorpions permanently
बिच्छू अक्सर लकड़ी, पत्थर, पुराने डिब्बों और कबाड़ के बीच छिपते हैं. दीवारों और फर्श की दरारें भी उनके घर में घुसने का रास्ता बन सकती हैं. घर के आसपास की नमी और कीड़े-मकौड़ों की मौजूदगी भी उन्हें आकर्षित कर सकती है. ऐसे में बिच्छू की एंट्री बंद करना हो तो सबसे पहले घर की दरारों और उन जगहों को बंद करें, जहां से बिच्छू अंदर आ सकते हैं. लकड़ी, पत्थर और बेकार सामान लंबे समय तक जमा न होने दें. जूते या कपड़े बाहर पड़े हों तो इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह देख लेना भी बेहतर है.
बिच्छू भगाने के लिए कई देसी नुस्खे बताए जाते हैं, लेकिन किसी एक चीज को इसकी पक्की दवा नहीं माना जा सकता. अगर बिच्छू दिख जाए तो नंगे हाथ से पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. सुरक्षित दूरी रखते हुए किसी डिब्बे की मदद से उसे बाहर किया जा सकता है.

बिच्छू के काटने का असर कब तक रहता है | What is the best home remedy for scorpion bites
बिच्छू के डंक के बाद तेज दर्द, जलन या सुन्नपन महसूस हो सकता है. इसका असर कितने समय तक रहेगा, यह बिच्छू की प्रजाति, उसकी उम्र और जिस व्यक्ति को काटा है उसकी हालत पर निर्भर करता है. बच्चों और बुजुर्गों के मामले में ज्यादा सावधानी जरूरी है. अगर सांस लेने में परेशानी, उल्टी, ज्यादा पसीना या दिल की धड़कन में गड़बड़ी जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
हर बिच्छू में जहर की मात्रा और उसकी ताकत एक जैसी नहीं होती. इसलिए इसका कोई एक तय जवाब नहीं है. कुछ बिच्छुओं का डंक मुख्य रूप से दर्द देता है, जबकि कुछ प्रजातियों का जहर ज्यादा गंभीर असर डाल सकता है. यही वजह है कि डंक लगने के बाद सिर्फ घरेलू इलाज पर भरोसा करना सही नहीं है.
कुल मिलाकर, बिच्छू से बचने का सबसे आसान तरीका है घर और आसपास ऐसी जगहें कम करना, जहां वह छिप सके. और अगर डंक लग जाए तो हालत को हल्के में न लें.
यह भी पढ़ें:- 'मेरी दादी अपने चेहरे पर घी लगाती थीं', करिश्मा कपूर ने अपनी दादी का ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया, जानिए इसके फायदे
यह भी पढ़ें:- टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं