गर्मी छुट्टियां मनाने के लिए ये दो शहर भारतीयों की पहली पसंद
नई दिल्ली:
भारत में एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग हर साल छुट्टियां मनाने जाते हैं. वहीं, हनीमून के लिए भी कपल्स भारत के बेस्ट प्लेसेज को चुनते हैं. अगर आप भी ट्रैवल के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खबर आई है.
(गोवा या ऊटी ही नहीं, ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन)
इस खबर के मुताबिक भारत में छुट्टियां मनाने के लिए गोवा सर्वाधिक पसंदीदा स्थाना बना हुआ है. इसके बाद जयपुर का स्थान है. एक यात्रा पोर्टल इक्सिगो द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, ठहरने के बजट अनुकूल विकल्पों और उड़ानों पर भारी छूट के कारण भारतीय नागरिक कम दूरी के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसेज जैसे दुबई और सिंगापुर को भी पसंद कर रहे हैं.
इक्सिको ने यह अध्ययन अपने पोर्टल पर आई बुकिंग्स के आधार पर किया है.
एक बयान के अनुसार, व्यस्त और ऑफ सीज़न के बीच घरेलू हवाई किराए में अंतर लगभग 45 प्रतिशत और अंतर्राष्ट्रीय हवाई किराए में लगभग 18 प्रतिशत होता है.
ये हैं वो 5 जगहें, जहां लड़कियां अकेले कर सकती हैं ट्रैवल
होटल में रहने के विकल्पों पर भारतीय कम बजट पसंद करते हैं. वे समुद्र तट या पहाड़ी गंतव्यों के शानदार दृश्यों के लिए ज्यादा भुगतान करने पर ध्यान नहीं देते हैं.
लगभग 47 प्रतिशत टूरिस्ट गोवा में गर्मियों की छुट्टी के दौरान चार-पांच स्टार होटलों में रहना पसंद करते हैं, जबकि 62 प्रतिशत जयपुर में अधिक बजट वाले होटलों को चुनते हैं.
हनीमून के लिए बेस्ट हैं इंडिया के ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, वो भी आपके बजट में
इक्जिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सह-संस्थापक आलोक वाजपेयी ने कहा, "अध्ययन के दौरान यह देखना दिलचस्प रहा कि गर्मियों की छुट्टी में जगह चुनते समय यात्री मौसम के बारे में चिंता नहीं करते हैं. गोवा और दुबई जैसी जगहें साल भर टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र रही हैं."
उन्होंने कहा, "ऑफ-सीजन यात्रा न केवल जेब के लिहाज से, बल्कि टूरिस्ट प्लेसेस पर होने वाली भीड़-भाड़ से बचने के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हो सकती है." (इनपुट-आईएएनएस)
देखें वीडियो - गोवा में टीम इंडिया की मस्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Best Place In India, Places To Visit In India