बेंत यानी केन का फर्नीचर न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है, हल्का और टिकाऊ भी होता है. इसकी कुर्सियां, टेबल, सोफा और झूले ड्राइंग रूम में हों या बालकनी, किसी भी जगह की शान बढ़ा देते हैं, लेकिन दिक्कत की बात यह है कि बेंत के फर्नीचर में छोटे-छोटे छेद और बुनाई होती है, जिनमें धूल और गंदगी आसानी से जमा हो जाती है. इन्हें नया जैसा बनाए रखने के लिए समय-समय पर इन्हें साफ करना बेहद ज़रूरी है. यहां कुछ ट्रिक्स बताई गई हैं जिनकी मदद से आप इन्हें आसानी से साफ कर सकती हैं.

सबसे पहले धूल साफ करें
बेंत के फर्नीचर की सफाई की शुरुआत धूल हटाने से करें. इसके लिए एक ब्रश लेना होगा. आप कोई पुराना टूथब्रश या छोटा ब्रश ले सकते हैं, इससे कोनों में जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करें
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो उसके ब्रश अटैचमेंट की मदद से बेंत फर्नीचर की सफाई कर सकते हैं, इससे फर्नीचर को बिना नुकसान पहुंचाएं धूल आसानी से निकल जाएगी.
गुनगुने पानी और साबुन का इस्तेमाल करें
बेंत फर्नीचर की अच्छी तरह सफाई करना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड साबुन मिलाएं. अब एक मुलायम कपड़े या स्पंज को इस घोल में भिगोकर निचोड़ लें और फर्नीचर को धीरे-धीरे साफ करें, इससे जमी हुई सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल आएगी.
सफाई के बाद जरूर सुखाएं
बेंत फर्नीचर को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह सूखने दें. गीले फर्नीचर को तुरंत इस्तेमाल करने से उसमें नमी रह सकती है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि कुछ देर के लिए उसे खुली हवा में रखा जाए, लेकिन ध्यान रखें, आपको इसे तेज धूप से बचाना है.
इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया क्यों रोज-रोज रहता है पेट खराब?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं