विज्ञापन

बैंगलोर की लड़की का 25000 मंथली खर्च सुन चौंके लोग, जानिए कैसे बचाएं हर महीने हजारों रुपये

22 साल की लड़की ने बताया अपने महीने के खर्च अब सवाल ये उठता है कि क्या हर महीने इतना खर्च करना सही है? या फिर आप स्मार्ट तरीकों की मदद से भी इन खर्चों को कंट्रोल में रख कर भी सेल्फ केयर कर सकते हैं. 

बैंगलोर की लड़की का 25000 मंथली खर्च सुन चौंके लोग, जानिए कैसे बचाएं हर महीने हजारों रुपये
इन स्मार्ट तरीकों से बचाए अपने पैसें.

आजकल लोग जब लो फील करते हैं या फिर खुद को स्पेशल फील कराना चाहते हैं या खुश रखना चाहते हैं तो इसके लिए वो खुद पर खर्च करते हैं. ये एक ट्रेंड जैसा बन गया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 22 साल की श्रद्धा सैनी ने अपने महीने के खर्च के बारे में बताया, जिसमें वो 25000 रुपए खुद पर खर्च करती हैं. उसने पूरा ब्रेक डाउन बताया फूल खरीदने पर तकरीबन 2000 ,मेंटल हेल्थ की थेरेपी के लिए 10000, हर रविवार खुद के साथ ब्रंच डेट पर ₹2000, मसाज पेडिक्योर पर तकरीबन 5000 रुपए नेल्स और ग्रूमिंग पर 3 000 और बाकी छोटे मोटे सेल्फ केयर जनरल चीजों पर तकरीबन 2000 रुपए. उनका साफ तौर पर कहना है की ये लग्जरी नहीं बल्कि उसकी जरूरत है. खासकर थेरेपी उसके लिए नॉन नेगोशिएबल है. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग दो हिस्सों में बंट गए कुछ बोले ये फिजूल खर्ची है. असली जिंदगी में जिम्मेदारियाँ होती है तो कुछ ने कहा खुद पर खर्च करना बिल्कुल सही है.

अब सवाल ये उठता है कि क्या हर महीने इतना खर्च करना सही है? या फिर आप स्मार्ट तरीकों की मदद से भी इन खर्चों को कंट्रोल में रख कर भी सेल्फ केयर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: कॉलेज से इंस्टाग्राम तक छाया Gen-Z फैशन, लड़कियों के 5 स्टाइल जो आज सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं

Latest and Breaking News on NDTV

1. महंगे नहीं स्मार्ट सेल्फ-केयर तरीके अपनाएं

हर हफ्ते ब्रंच के लिए हजारों रुपए खर्च करने से बेहतर है कि आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी खाना बनाकर खा सकते हैं. इससे पैसा भी बचेगा और सेटिस्फेक्शन भी मिलेगा.

2. ग्रूमिंग के लिए DIY ट्रेंड अपनाएं

हर महीने ग्रूमिंग जैसे मेनीक्योर-पेडीक्योर की जगह घर पर बेसिक केयर करें. आजकल यूट्यूब पर कई आसान DIY टिप्स मौजूद हैं जो पैसे बचाने में मदद करेंगे.

3. थेरेपी जरूरी है, लेकिन ऑप्शन्स भी देखें

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लेकिन आप इसके लिए थेरेपी के साथ-साथ आप मेडिटेशन, जर्नलिंग या सपोर्ट ग्रुप्स से भी जुड़ सकते हैं. 

4. छोटी खुशियों को महंगा बनाना जरूरी नहीं

2000 के फूल खरीदने की जगह कभी-कभी खुद के लिए छोटी-सी चीज जैसे पौधा या किताब भी खरीद सकते हैं. 

5. हर खर्च को ट्रैक करना शुरू करें

जब तक आप नहीं जानेंगे कि पैसा कहां पर खर्च हो रहा है, तब तक बचत कर पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए अपने हर खर्चे को नोट करें.

6. जरूरत या इच्छा का फर्क समझें

हर खर्च जरूरी नहीं होता. खुद से पूछें कि क्या आपको इसकी जरूरत है या सिर्फ इच्छा? यही सवाल आपकी आधी बचत करवा सकता है.

7. पहले सेविंग, फिर स्पेंडिंग

हर महीने की इनकम का कम से कम 20-30% पहले सेव करें, फिर बाकी पैसे खर्च करें. इससे आपका फ्यूचर सेक्योर रहेगा.

खुद पर खर्च करना गलत नहीं है, लेकिन बिना सोचे-समझे खर्च करना जरूर गलत हो सकता है. असली लाइफस्टाइल वही है जिसमें आप खुद का ख्याल भी रखें और अपने भविष्य को भी सुरक्षित बनाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Saving Tips, Money Saving Tips For 2026, Money Saving Tips Reddit, Money Saving Tips And Tricks, Money Saving Tips 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com