सर्दियों का मौसम शुरू होते ही माता-पिता के मन में अपने बच्चे को लेकर कई तरह के सवाल आने लगते हैं. इन्हीं सवालों में से एक है कि ठंड के मौसम में छोटे बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए? मालिश को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन हल्की सर्दी बढ़ते ही छोटे बच्चों की स्किन ड्राई पड़ने लगती है. ऐसे में मालिश किस तेल से करें इसे लेकर पेरेंट्स अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. इसी कड़ी में मशहूर पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बच्चों की मालिश के लिए सही तेल चुनने को लेकर जानकारी दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बच्चे की मालिश किस तेल से करें?
पीडियाट्रिशियन बताते हैं, मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, हर मौसम में बच्चों की मालिश के लिए नारियल तेल ही सबसे अच्छा होता है. नारियल तेल हल्का होता है और त्वचा पर आसानी से लगाया जा सकता है, साथ ही ये बच्चे की स्किन में नमी को भी बनाए रखता है. ऐसे में आप बच्चे की मालिश के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे इस्तेमाल करें नारियल तेलडॉक्टर आगे बताते हैं, कई पेरेंट्स को लगता है कि नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में ठंड में इस तेल से मालिश करने पर बच्चे को सर्दी लग सकती है. इस कंडीशन में आप तेल को हल्का गर्म कर सकते हैं. आप नारियल तेल की कटोरी को कुछ देर धूप में रख सकते हैं. इसके अलावा, तेल को अपनी हथेलियों के बीच रगड़कर भी हल्का गर्म किया जा सकता है.
अगर धूप नहीं है, तो एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें, इसमें नारियल के तेल का डिब्बा रख दें. ऐसा करने से भी तेल गुनगुना हो जाएगा. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, आपको बस इसे हल्का गुनगुना करना है. इसके बाद आप इस तेल से बच्चे की मालिश कर सकते हैं.
तिल का तेल भी कर सकते हैं इस्तेमालपीडियाट्रिशियन बताते हैं, अगर माता-पिता सर्दियों में नारियल तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो तिल के तेल से भी बच्चों की मालिश कर सकते हैं. लेकिन डॉक्टर के मुतबाकि, बच्चों के लिए नारियल का तेल ही सबसे अच्छा होता है.
मालिश करते समय रखें इन बातों का ध्यान- बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए मालिश करते समय स्किन को बहुत जोर से रगड़े नहीं.
- मालिश के दौरान बच्चे के शरीर पर ज्यादा दबाव न डालें.
- पहले बच्चे की थोड़ी सी स्किन पर तेल लगाकर देखें. अगर अगर तेल लगाने के बाद स्किन लाल दिखती है या दाने दिखाई दें, तो इसका इस्तेमाल न करें.
इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने बच्चे की सेहत और अच्छी ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- किसकी कमी से बाल पतले होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया बालों को घना करने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं