विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2017

अप्रैल फूल 2017: इन SMS से पटा पड़ा है वाट्सएप और सोशल मीडिया

Also Read in
अप्रैल फूल 2017: इन SMS से पटा पड़ा है वाट्सएप और सोशल मीडिया
नई दिल्‍ली: अप्रैल फूल के दिन सुबह से ही वाट्सएप और सोशल मीडिया अप्रैल फूल के मैसेज से भरने शुरू हो जाते हैं. लोग अपने फ्रेंड्स, रिश्‍तेदारों को एक से एक एसएमएस भेजने लगते हैं. जहां कुछ एसएमएस आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं वहीं एसएमएस काफी बोरिंग होते हैं, जिन्‍हें पढ़कर न तो हंसी आती है और न ही गुस्‍सा. तो ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके एसएमएस पर आपके दोस्‍त हंसे भी और दूसरे को भी हंसाए, तो नीचे दिए गए एसएमएस को जरूर ट्राई करें.

इस कदर हम आपको चाहते हैं, कि दुनिया वाले देख के जल जाते हैं
यूं तो हम सभी को उल्लू बनाते हैं, लेकिन आप थोड़ा जल्दी बन जाते हैं.
हैप्‍पी अप्रैल फूल डे

जब तुम आईने के पास जाते हो तो आईना कहता है
ब्‍यूटीफुल, ब्‍यूटीफुल
और जब तुम आईने से दूर जाते हो तो आईना कहता है
अप्रैल फूल, अप्रैल फूल

2 अक्‍टूबर- गांधी जी के लिए
14 नवंबर: नेहरू जी के लिए
24 अप्रैल: सचिन के लिए
15 अगस्‍त: भारत के लिए
01 अप्रैल: सिर्फ तुम्‍हारे लिए. सो एंज्‍वॉय यूअर डे.

सिने में दिल, दिल मे दर्द,
दर्द मे यक़ीन, यक़ीन में ख्‍याल,
ख्‍याल में ख्वाब, ख्वाब में तस्वीर
तस्वीर में सिर्फ़ आप
इतना डरावना ख्‍याल? बाप रे बाप...
हैप्‍पी अप्रैल फूल डे
 
खुश तो बहुत होगे तुम, बात ही कुछ ऐसी है,
1 अप्रैल जो है,दिल में गुदगुदी हो रही होगी,
और क्‍यों ना हो….? साल में एक ही तो दिन आता है
जो होता है सिर्फ़ तुम्हारे नाम…
हैप्‍पी अप्रैल फूल डे

इन लड़किओं से दिल लगाना एक भूल है,
इनके पीछे इतना भागना फिजूल है,
जिस दिन किसी लड़की ने कह दिया आई लव यू, तो समझ जाना उस दिन अप्रैल फूल है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
April Fool SMSes, SMS On April Fool, Social Media, April Fool SMSes On Whatsapp Message
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com