DIY Hair Oil: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के एक खास हेयर केयर नुस्खे के बारे में बताया है. अमृता ने बताया कि उनकी मां आज भी उनके और उनकी बहन मलाइका अरोड़ा के लिए घर पर खास हेयर ऑयल बनाती हैं. उन्होंने बताया कि ये घरेलू हेयर ऑयल का नुस्खा कई जेनरेशन से चला आ रही है. उनके मुताबिक इस तेल से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और बाल हेल्दी रहते हैं. आप भी घर पर ये DIY हेयर ऑयल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों की देखभाल का खास नुस्खा
अमृता ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि हमारे परिवार में बालों की देखभाल का एक बहूत खास नुस्खा है. मेरी मां ने इसे अपनी मां से सीखा था. ये एक तरह का हेयर ऑयल है, जिसे वो आज भी बनाती हैं और मुझे और मलाइका को देती हैं. जब भी तेल का नया बैच तैयार होता है, वो खूद बनाकर हमें भेज देती हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें
कैसे बनता है तेल?
इस तेल की रेसिपी बताते हुए अमृता ने कहा कि इसमें कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल, कैस्टर ऑयल और कलौंजी का तेल बराबर मात्रा में लिया जाता है. इसके साथ कलौंजी, मेथी दाना, एक पूरा प्याज और गुड़हल के फूल डाले जाते हैं. फिर इन सभी चीजों को एक साथ उबाालकर छान लिया जाता है. ठंडा होने के बाद इसे बोतल में भरकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्या है इस घरेलू नुस्खे का फायदा?
अमृता के मुताबिक, वो और मलाइका बचपन से इस तेल का इस्तेमाल कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इससे उन्हें बालों से जुड़ी बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा. अमृता का कहना है कि ये तेल बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल को कम करनेे में काफी मददगार माना जाता है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी मौसम बदलने पर बाल झड़ने की समस्या होती है उस स्थिति में भी ये काफी मदद करता है. अमृता ने लोगों को ये नुस्खा आजमाने की सलाह देते हुए कहा कि इसका असर उन्हेंं काफी अच्छा लगा है.
यह भी पढ़ें: Winter Skin Care: ठंड में स्किन फटने और रूखी होने से बचाएंगे ये 5 उपाय, लेकिन भूलकर भी न करें ये 3 काम
यह भी पढ़ें: 10 दिन तक रोज बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होगा, बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं