विज्ञापन

AC की गैस खत्म है या खराब हो गया है एसी... कैसे पता करें? घर बैठे चेक करने का तरीका यहां देखें

AC Ki Gas Khatm Hai ya Ac Kharan Kaise Check Kare: एसी चलाने के बाद भी अगर कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो आपको पता होना चाहिए कि आपके AC की गैस खत्म होना इसकी वजह है या इसमें कुछ खराबी है. यहां पर हम आपको बताएंगे वो टिप्स जो आपके एसी की इस समस्या का पता लगाने में मदद कर सकते हैं.

AC की गैस खत्म है या खराब हो गया है एसी... कैसे पता करें? घर बैठे चेक करने का तरीका यहां देखें
AC Gas Leak: AC की गैस लीक हो रही है या एसी खराब है कैसे पता करें.

AC Ki Gas Khatm Hai Kaise Check Kare: गर्मी से बचने के लिए लोग घर में AC लगाते हैं, लेकिन जब एसी सही से कूलिंग नहीं करता है तो पूरा घर परेशान हो जाता है. कई बार समझ नहीं आता है कि आखिर कूलिंग कम होने की वजह क्या है. कई लोगों को लगता है कि AC खराब हो गया है, जबकि कई बार कूलिंग कम होने की वजह सिर्फ गैस कम होने या गैस लीक होना होता है.

आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप घर बैठे ही समझ सकते हैं कि आखिर AC में दिक्कत क्या है और कब टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत है.

सबसे पहले क्या चेक करें

अगर आपका AC बहुत देर से चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो सबसे पहले आपको इन चीजों को चेक करना है-

  • AC का टेंपरेचर 24 डिग्री या उससे कम पर सेट है या नहीं.
  • इसके बाद AC का फिल्टर चेक करें, वो गंदा तो नहीं है.
  • पंखे की स्पीड कितनी है.
  • कमरे के दरवाजे-खिड़कियां खुले तो नही हैं.

ये सब अगर ठीक है इसके बाद भी कूलिंग कम हो रही है तो अब AC की गैस चेक करनी होगी.

Step by Step ऐसे पहचानें गैस कम है या लीक

1. AC से ठंजी हवा का ना आना?

अगर AC ऑन होने के बाद उससे आने वाली हवा ठंडी नहीं है तो ये गैस कम होने का संकेत हो सकता है.

2. Copper Pipe पर बर्फ जमना?

अगर AC की इनडोर यूनिट या बाहर लगी कॉपर पाइप पर बर्फ जमती हुई दिख रही है तो इसका मतलब है कि AC की गैस लीक हो रही है. 

3. कमरे को ठंडा होने में बहुत टाइम लगना?

अगर AC लगातार चलाने पर भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो भी गैस कम हो सकती है.

4. बिजली का बिल बढ़ना?

AC में गैस कम होने कूलिंग से लिए उसको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है और बिल बढ़ता है.

5. Outdoor Unit से अजीब आवाज आना?

अगर AC की यूनिट से सीटी जैसी आवाज या लगातार कंपन आ रहा है, तो ये भी गैस लीक होने का संकेत हो सकता है.

6. AC का बार-बार अपने आप बंद होना?

जब AC में कम गैस या कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है तो कई बार AC ट्रिप भी कर सकता है.

गैस कम है या लीक? ऐसे समझें फर्क

अगर आपने AC की सर्विस नहीं की है और धीरे-धीरे कूलिंग कम हो गई है तो ये भी गैस कम होने का संकेत हो सकता है. 
वहीं अगर AC की पाइप पर बर्फ जमने लगे या तेल के निशान दिखें तो समझ जाइए की AC की गैस लीक हो सकती है.
अगर गैस भरवाने के बाद भी एसी की कूलिंग स्लो हो रही है तो समझ जाइए की कहीं न कहीं लीकेज जरूर है.

खुद क्या करें और क्या नहीं?

  • AC की कूलिंग कम होने पर फिल्टर को साफ करें
  • AC को कुछ देर के लिए बंद करके थोड़ी देर बाद उसे दोबारा चलाएं
  • Outdoor Unit के आसपास जमा धूल-मिट्टी हटाएं

AC में गैस खुद से चेक करने या भरने की कोशिश बिल्कुल भी न करें.

टेक्नीशियन को कब बुलाएं?

अगर फिल्टर साफ करने के बाद भी कूलिंग सही से नहीं हो रही है तो आप तुरंत टेक्नीशियन को बुलाकर इसे फिक्स कर लें. 

AC की गैस लीक होना कैसे चेक होता है?

हालांकि AC से गैस लीक हो रही है इसका पता आप खुद नहीं लगा सकते हैं, लेकिन जब टेक्नीशियन को बुलाएं और वो चेक करता है कि गैस लीक हो रही है तो उसके लिए साबुन वाले पानी को पाइप पर डाला जाता है और जिस जगह से गैस लीक होती है वहां से बुलबुले निकलते हैं, वही जगह होती है जहां से गैस लीक होती है. उसको फिक्स करने के बाद ही AC में गैस डाली जानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC से नहीं आ रही ठंडी हवा? ये 3 काम करेंगे तुरंत असर

ये भी पढ़ें: AC ऑन करने से पहले और बाद मे करें ये छोटा काम, कमरा जल्दी होगा ठंडा और बिजली बिल भी रहेगा कम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com