Skin Care: खूबसूरत त्वचा पाना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन त्वचा को निखारने के लिए अक्सर ही महिलाएं सिर्फ पार्लर जाने के बारे में सोचती हैं. लेकिन, पार्लर में कराए गए फेशियल जैसा निखार घर पर भी पाया जा सकता है. घर की ऐसी कई चीजें हैं जो चेहरे पर लगाने से स्किन को बेदाग बनाती हैं और दाग-धब्बे (Dark Spots) हल्के करने से लेकर त्वचा को चमकाने तक में असर दिखाती हैं. यहां जानिए ग्लोइंग त्वचा के लिए घर की किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन घरेलू नुस्खों को आजमाना आसान है और बेहद असरदार भी है.
इस एक फूल का फेस पैक निखार देता है चेहरा, त्वचा पर आ जाता है गुलाबी ग्लो
निखरी त्वचा के घरेलू उपाय | Glowing Skin Home Remedies
बेसन का फेस पैक- स्किन केयर में बेसन (Besan) को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है.
- इस फेस पैक से स्किन से टैनिंग हटती है और चेहरा चमकने लगता है.
- फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध की मलाई और एक चम्मच नींबू का रस लेकर पेस्ट बनाना है.
- तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें.
- स्किन से एक्सेस ऑयल को हटाने के लिए इस फेस पैक को बनाकर लगाएं.
- मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिक्स करके फेस पैक बनाएं.
- इस फेस पैक (Face Pack) को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं.
- इसे हल्के हाथों से मलकर हटाने पर चेहरे पर जमी गंदगी भी निकल जाती है.
- हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं.
- टैनिंग कम करने में टमाटर के रस के एक्सफोलिएटिंग गुण असरदार होते हैं.
- टमाटर के रस या फिर टमाटर के गूदे को चेहरे पर लगाएं.
- इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मलते हुए लगाएं और 15 मिनट लगाकर रखें.
- अब ठंडे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें.
- स्किन पर ताजगी आती है और चेहरा निखरा हुआ नजर आता है.
- चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने में दही का असर दिखता है.
- शहद ड्राई स्किन को नमी देने में असरदार होता है.
- एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें.
- चेहरा धोने पर त्वचा चमकदार (Glowing Skin) नजर आने लगेगी.
- अगर आपके चेहरे पर झाइयां (Pigmentation) और दाग-धब्बे हैं तो आलू का यह नुस्खा आपके लिए बेहद अच्छा है.
- आलू के ब्लीचिंग गुण स्किन पर नजर आने वाले दाग-धब्बों को कम करते हैं.
- आलू को घिसकर निचोड़ें और इसके रस को कटोरी में निकाल लें.
- आलू के रस में रूई डुबोकर चेहरे पर मलें.
- 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ किया जा सकता है.
- टैनिंग कम करने के लिए और डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेसन और दही का फेस पैक भी लगा सकते हैं.
- 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितना दही मिला लें.
- इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें.
- अब चेहरे पर पानी छिड़कें और फेस पैक को हल्के से मलते हुए छुड़ाएं.
- चेहरा धो लेने पर त्वचा पर इंस्टेंट निखार नजर आने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं