Skin Care: त्वचा की कई दिक्कतों को दूर करने में घर पर ही फेस पैक्स तैयार किए जा सकते हैं. घर पर बने फेस पैक्स प्राकृतिक तो होते ही हैं, साथ ही स्किन को अलग-अलग गुण देते हैं. ऐसा ही एक फायदेमंद फूल है गुड़हल का फूल (Hibiscus Flower) जिसे चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन को एंटी-एजिंग और एंटीबैक्टीरिल गुण मिल जाते हैं. गुड़हल के फूल को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर स्टोर किया जा सकता है. इस पाउडर को अलग-अलग तरह से फेस पैक्स (Face Packs) बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए चेहरे पर गुड़हल के फूल को लगाने के लिए इससे किस-किस तरह से फेस पैक्स तैयार किए जा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
निखरी त्वचा के लिए गुड़हल का फेस पैक | Hibiscus Face Pack For Glowing Skin
गुड़हल और एलोवेरा- चेहरे पर गुड़हल और एलोवेरा का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.
- इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच गुड़हल के पाउडर (Hibiscus Powder) में जरूरत के अनुसार एलोवेरा जैल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें.
- इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें.
- अब चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें.
- निखरी त्वचा के लिए हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को चेहरे पर लगाया जा सकता है.
- इस हाइड्रेटिंग फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच गुड़हल का पाउडर लेना है.
- इस पाउडर में जरूरत के अनुसार सादा दही मिला लें.
- अच्छे से मिक्स करके फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें.
- फेस पैक धोते समय हाथों को गोलाई में घुमाएं जिससे स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण भी मिल सकें.
- इस फेस पैक से स्किन को इंस्टेंट ग्लो (Instant Glow) मिल जाता है.
- 2 चम्मच गुड़हल का पाउडर, एक चम्मच शहद और थोड़े से दूध को मिलाकर इस फेस पैक को तैयार कर लें.
- यह फेस पैक चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
- इससे स्किन को चमक मिलती है और त्वचा के दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं.
- इस फेस पैक से ड्राई स्किन को नमी भी मिल जाती है.
- इसे हफ्ते में 1-2 बार चेहरे पर लगाया जा सकता है.
- त्वचा की डीप क्लेंजिंग के लिए इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
- बराबर मात्रा में गुड़हल का पाउडर और मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) ले लें.
- जरूरत के अनुसार गुलाबजल डालकर पेस्ट तैयार करें.
- इसे चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें.
- गंदे पोर्स की भी अच्छी तरह से सफाई हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं