Weight Loss: शरीर का वजन कई कारणों से बढ़ सकता है. हालांकि, जितनी तेजी से वजन बढ़ जाता है उतनी तेजी से कम नहीं होता और व्यक्ति को कई तरह की जद्दोजहद भी करनी पड़ जाती है. लेकिन खानपान पर सही तरह से ध्यान दिया जाए तो शरीर पतला हो सकता है. यहां कुछ ऐसे ही स्नैक्स दिए जा रहे हैं जो शरीर का वजन घटाने में मदद करते हैं. इन स्नैक्स का सेवन सुबह, दोपहर या शाम को कभी भी किया जा सकता है. इन्हें सीमित मात्रा में खाने पर वजन कम होने में असर दिखने लगता है. जानिए कौन-कौनसे हैं ये हेल्दी इंडियन स्नैक्स (Indian Snacks) जिनसे आपका पेट भी हो सकता है पतला.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
वजन घटाने के लिए स्नैक्स | Snacks For Weight Loss
वेजीटेबल पोहासब्जियों वाला पोहा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है. यह लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है जिसमें सब्जियां डालने पर इसके पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है. पोहा एक कप गर्म चाय के साथ खाया जा सकता है.
Actor Paras Tomar ने बताया चावल के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका, चेहरे पर आ जाएगा इंस्टेंट ग्लो
वेजीटेबल उपमालो कैलोरी फूड्स में उपमा (Upma) भी शामिल है. सब्जियां डालकर तैयार किया उपमा खाने में सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी बेहद अच्छा है. उपमा बनाने के लिए आप गाजर, बींस और धनिया आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

यह गुजराती पकवान अनेक लोगों को स्वादिष्ट लगता है. ढोकला लो कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड्स की गिनती में आता है. इसे बनाते हुए करी पत्ते का इस्तेमाल तड़के के लिए किया जाता है जो इसका स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि पोषण की मात्रा भी बढ़ा देता है. वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) में इस चलते ढोकला भी शामिल किया जा सकता है.
ओटमीलफाइबर से भरपूर ओटमील सेहत को अनेक फायदे देने का काम करते हैं. ओटमील खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है. सुबह ओटमील खाना सबसे अच्छा रहता है.

अगर आपका कुछ अलग से बनाकर खाने का मन नहीं है तो आप कुछ बादाम स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. बादाम प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर वजन कम होता है सेहत अच्छी रहती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं