विज्ञापन

फर्श और बाथरूम तो रोज चमकाते हैं, लेकिन क्या घर की इन छिपी हुई 5 जगहों को साफ करना भूल रहे हैं आप? जानिए...

Dirtiest Places Home Cleaning Tips: घर में कई ऐसी जगह हैं जो टॉयलेट से ज्यादा गंदी होती है. इसमें किचन सिंक, चॉपिंग बोर्ड, मोबाइल, रिमोट, स्पॉन्ज और बाथरूम के नल जैसी चीजों पर सबसे ज्यादा कीटाणु जमा हो सकते हैं. रोज सफाई करने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम होता है.

फर्श और बाथरूम तो रोज चमकाते हैं, लेकिन क्या घर की इन छिपी हुई 5 जगहों को साफ करना भूल रहे हैं आप? जानिए...
रोज सफाई करने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम होता है
ndtv

घर की सफाई करते समय ज्यादातर लोग फर्श, बाथरूम और टॉयलेट पर ज्यादा ध्यान देते हैं. लेकिन घर में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें हम रोज इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन साफ करना अक्सर भूल जाते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन जगहों पर बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से पनप सकते हैं. इसलिए इनकी रोजाना सफाई करना सेहत के लिए जरूरी माना जाता है.

किचन सिंक और नल के हैंडल

बता दें कि किचन सिंक में बर्तन, सब्जियां और कई तरह की चीजें धोई जाती हैं. नमी और खाने के कणों की वजह से यहां बैक्टीरिया पनप सकते हैं. सिंक और नल के हैंडल को रोज गर्म पानी और डिसइंफेक्टेंट से साफ करें.

रसोई में चॉपिंग बोर्ड को करें साफ

साथ ही, लकड़ी या प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड पर छोटे-छोटे कट बन जाते हैं. जिनमें खाने के कण फंस सकते हैं. हर इस्तेमाल के बाद इसे साबुन और गर्म पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: किचन-बाथरूम के नलों पर पड़ गए जिद्दी दाग? घर की इन चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक

मोबाइल फोन और रिमोट पर आसानी से जमा होते हैं कीटाणु

इसके अलावा, मोबाइल और टीवी रिमोट दिनभर कई बार हाथों में आते हैं. बाहर से आने के बाद इन्हें छूने से कीटाणु आसानी से जमा हो सकते हैं. इन्हें रोज माइक्रोफाइबर कपड़े और 70% अल्कोहल से साफ करना बेहतर माना जाता है.

किचन स्पॉन्ज और डिशक्लॉथ

बर्तन धोने वाला स्पॉन्ज और कपड़ा हमेशा गीले रहते हैं, इसलिए इनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. स्पॉन्ज समय-समय पर बदलें और डिशक्लॉथ रोज धोएं.

यह भी पढ़ें: Lipstick का कलर आप पर अच्छा लगेगा या नहीं? इस स्मार्ट ट्रिक से चल जाएगा पता, Fashion Influencer ने बताया कमाल का तरीका

बाथरूम के नल और हैंडल करें साफ

बता दें कि बाथरूम में नमी अधिक होने से नल, हैंडल और साबुन डिस्पेंसर पर कीटाणु और फंगस जमा हो सकते हैं. इन्हें रोज डिसइंफेक्टेंट से साफ करने से संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है? Dermatologist से जानें दही लगाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips, Cleaning Tips And Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com