विज्ञापन

कमरा साफ है फिर भी Messy क्यों लगता है? ये छोटी गलतियां खराब कर रही हैं आपके घर की Vibe

Home Decor Mistakes: क्या आपका कमरा भी साफ-सुथरा है लेकिन, उसके बाद भी फैला और मेसी का लगता है अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें क्या है असली वजह.

कमरा साफ है फिर भी Messy क्यों लगता है? ये छोटी गलतियां खराब कर रही हैं आपके घर की Vibe
Minimalist Living Tips: कमरे को कैसे रखें साफ-सुथरा. (AI Generated Image)

How To Organize A Small Room: घर जितना साफ-सुथरा दिखता है उतना ही हमें सुकुन देने वाला होता है. हम सब के साथ ऐसा कई बार होता है हमने झाड़ू-पोछा कर लिया, चादर बदल दी और सारा कचरा बाहर फेंक दिया. लेकिन फिर भी जब कमरे को दूर से देखते हैं, तो वो सुकून नहीं मिलता जो एक साफ कमरे में मिलना चाहिए. क्योंकि कमरा अब भी फैला-फैला और भारी सा लगता है. तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कौन सी गलतियां कमरे को दिखाती हैं गंदा- (What mistakes make a room look Messy)

1. सतह पर फैला सामान- 

आपका बेड साफ है, लेकिन क्या आपकी साइड टेबल, ड्रेसिंग टेबल या सेंटर टेबल पर छोटी-छोटी चीजों का ढेर लगा है. जैसे, दवाइयां, रिमोट, चाबियां, सिक्के और पुराने बिल. क्योंकि ये चीजें भले ही कचरा न हों, लेकिन खुली रखने से कमरे को गंदा दिखाती हैं. 

क्या करें- वन-टच रूल अपनाएं. हर चीज के लिए एक दराज या बास्केट रखें.

2. गलत पर्दे और कालीन-

क्या आपने गौर किया है कि होटल्स के कमरे हमेशा बड़े और साफ क्यों लगते हैं? क्योंकि वहां पर्दे और कालीन (Carpet) सही साइज के होते हैं. अगर आपका कालीन बहुत छोटा है, तो वो कमरे को टुकड़ों में बंटा हुआ दिखाएगा. इसी तरह, अगर पर्दे खिड़की के ठीक ऊपर से शुरू होते हैं, तो कमरा छोटा और दबा हुआ लगता है.

क्या करें- पर्दों को छत के पास से लटकाएं ताकि कमरा ऊंचा लगे. कालीन इतना बड़ा हो कि फर्नीचर के कम से कम आगे के दो पैर उस पर आएं.

3. लाइटिंग- 

सफाई के बाद भी अगर कमरे में अंधेरा है या सिर्फ एक सफेद ट्यूबलाइट जल रही है, तो कमरा 'फ्लैट' और उदास लगेगा. कोनों में अंधेरा होने से वहां धूल न होते हुए भी वो जगह गंदी महसूस होती है.

क्या करें- लेयर्ड लाइटिंग का इस्तेमाल करें. एक मेन लाइट के साथ एक छोटा लैंप या वार्म पीली रोशनी वाली स्ट्रिप लाइट्स लगाएं. रोशनी हर कोने तक पहुंचेगी तो कमरा चमक उठेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

4. कुशन- 

सोफे या बेड पर बहुत सारे तकिए रख लेना सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन ये कमरे को बहुत 'बिजी' दिखा देता है. अगर तकिए ढीले और पिचके हुए हैं, तो पूरा कमरा अनमैनेज्ड लगता है.

क्या करें- सिर्फ उतने ही कुशन रखें जितनी जरूरत हो. उन्हें 'फ्लफ' करके रखें ताकि वो फ्रेश लगें.

ये भी पढ़ें- किसी डिजाइनर से कम नहीं! प्लास्टिक की बोतलों से बना ये गोल्डन बैग, पार्टी में ले जाएं तो हर कोई पूछेगा कहां से खरीदा

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com