Chhat Thanda Rakhne Ka Tarika: गर्मियों का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है. बाहर की तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी है. बाहर निकलो तो तेज धूप और घर पहुंचों तो धूप में तपती हुई छत जो कमरे को ठंडा नहीं होने देता है. गर्मियों का मौसम शुरू होते ही ये छत का गर्म होना सबसे बड़ी मुसीबत हो जाती है. घर की छत भट्टी जैसी तपती है. अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं, तो दिन के समय कमरे में बैठना नामुमकिन हो जाता है. इस समय तो पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है और AC-कूलर भी इस वक्त पर फेल हो जाते हैं.
25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं और इस 9 दिनों में तो हालत और खराब होने वाली है. लेकिन अगर आप समय से पहले ही इस गर्मी से निपटने की इंतजाम कर लेंगे तो आप अपने घर को आसानी से ठंडा रख सकते हैं. ये छोटे उपाय आपको घर को ठंडा रखने के साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ने नहीं देंगे. टॉप फ्लोर वालों के लिए ये सबसे बड़ा संकट है, तो आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जिनसे आपकी छत रहेगी ठंडी और घर में बनी रहेगी ठंडक.
क्यों गर्मियों में छत बन जाती है तंदूर?
गर्मियों में सबसे ज्यादा मार सीधे घर की छत पर पड़ती है, क्योंकि यह पूरे दिन धूप के संपर्क में रहती है. छत पर पड़ने वाली तेज धूप और गर्म हवाएं इसे भट्ठी जैसी गर्म बना देती हैं.
इसके पीछे कुछ अहम वजहें हैं:
- सीधी धूप (Solar radiation): छत सूरज की किरणों को सीधे absorb कर लेती है, जिससे उसकी सतह का तापमान हवा से कई गुना बढ़ जाता है
- कंक्रीट की खासियत: ज्यादातर घरों की छत RCC या कंक्रीट की होती है, जो heat store करके धीरे‑धीरे छोड़ती है.
- लो रिफ्लेक्टिविटी (Dark surface): साधारण छत धूप को reflect नहीं करती, बल्कि absorb करती है, जिससे गर्मी और बढ़ जाती है.
- रात में भी ठंडा नहीं होता: दिनभर जमा हुई गर्मी रात में नीचे कमरों में transfer होती है, इसलिए गर्मी बनी रहती है.
AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस छत पर अपनाएं ये 4 आसान उपाय
छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Follow these steps to cool your roof)
1. व्हाइट पेंटघर की छत को ठंडा रखने के लिए आप उस पर सफेद (White) रंग का हीट रिफ्लेक्टिव पेंट (Cool Roof Paint) या वाटरप्रूफिंग कोटिंग करा सकते हैं. ये छत में पड़ने वाली तेज धूप को रोकती है. जिससे छत और कमरे कम गर्म होते हैं.
2. ग्रीन नेटAC भी फेल हो जाता है इस गर्मी में तो आप अपनी छत पर हरा जाल (Green Net) भी लगवा सकते हैं. ये सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है. इसे लगाने से छत की सतह गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में तपिश कम महसूस होती है.

छत को ठंडा रखने के लिए आप उस पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं. मिट्टी और पौधों की वजह से छत पर धूप का सीधा असर कम होता है. जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो वाष्पीकरण (Evaporation) की वजह से छत अपने आप ठंडी हो जाती है.
4. जूट की बोरियांयह एक बहुत ही देसी और सस्ता जुगाड़ है. शाम के वक्त छत पर जूट की बोरियां बिछा दें. इन पर हल्का पानी छिड़क दें इससे छत की गर्मी शांत हो जाएगी और रात को कमरा बिल्कुल ठंडा रहेगा.
ये भी पढ़ें: Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए क्या है नौतपा और कैसे बचें
ये भी पढ़ें: LG, Hitachi, Samsung के AC की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, इतनी सस्ती डील शायद ही दोबारा मिले, अभी करें ऑर्डर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं