पश्चिम बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. यूपी कैडर के IPS अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किया गया है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और आईपीएस अजय पाल शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई. इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट से अजय पाल शर्मा को बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि 29 अप्रैल तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई आदेश नहीं देगा. आज पश्चिम बंगाल का दूसरे चरण का मतदान हो रहा है.
आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप
वकील ने आरोप लगाया कि अजय पाल आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. वकील ने आरोप लगाया कि अजय वोटर्स को डरा रहे हैं. इस पर जस्टिस राव ने कहा कि अगर कोई शिकायत है, तो चुनाव आयोग से संपर्क करें. वकील ने दावा किया कि आयोग को बताया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है.
कौन हैं अजय पाल शर्मा?
- अजय पाल शर्मा 2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अफसर हैं.
- उनकी छवि 'सिंघम' की तरह है. उन्हें 'यूपी का सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' भी कहा जाता है.
- अजय पाल शर्मा अपने काम करने के तरीकों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.
अखिलेश ने बतााया बीजेपी का एजेंट
यूपी के पूर्व सीएम और अखिलेश यादव से लेकर जहांगीर खान तक, हर कोई अजय पाल पर सवाल उठा रहा है. अखिलेश का आरोप है कि बीजेपी ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर और संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए ये जरूरी... सुप्रीम कोर्ट से IPS अजय पाल को पुलिस ऑब्जर्वर पद से हटाने की मांग














