विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

WAPCOS Limited Recruitment 2017 : 10 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन 

सभी आवेदन डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.आवेदन 08 दिसंबर तक ही किया जा सकता

Also Read in
WAPCOS Limited Recruitment 2017 : 10 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन 
प्रतीकात्मक चित्र
  • योग्यता के आधार पर ही होगा उम्मीदवारों का चुनाव
  • लंबे समय से खाली पड़े थे यह पद
  • मेरिट लिस्ट तय करेगी किसका होगा चुनाव
नई दिल्ली: वैपकोस लिमिटेड (WAPCOS Limited)ने अपने यहां खाली दस पदों पर भर्तियां निकाली हैं. यह सभी इलेक्ट्रिकल ट्रेड में इंजीनियर के पद हैं. निकाली गई सभी भर्तियां अस्थाई तौर पर होंगी. सभी आवेदन डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन 08 दिसंबर तक ही किया जा सकता

यह भी पढ़ें: LLB Jobs 2017: राजस्थान हाईकोर्ट ने निकाली हैं 35 पदों पर सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

इंजीनियर, पद : 10 
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में बीई/बीटेक किया हो। इसके साथ इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में पांच साल का अनुभव होना जरूरी. 
आयुसीमा : 40 वर्ष है.

जरूरी जानकारियां : 
-सभी पद अस्थाई है और यह प्रोजेक्ट की जरूरतों के हिसाब से हैं.
-पद के अनुसार मांगे गए अनुभव को वरीयता दी जाएगी. 
-एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्लूडी उम्मीदवार को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
-आवेदन से पहले उम्मीदवार सभी मांगी गई जानकारियों को जान ले. 
-उम्मीदवार को अपना आवेदन प्रोफार्मा के अनुसार तैयार करना होगा. 
- पदों की संख्या में बदलाव संभव है. 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया
वेबसाइट www.wapcos.co.in के होम पेज पर जाएं. उसके बाद दाई ओर सबसे ऊपर कैरियर के लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा. इसमें पद से संबंधित नोटिफिकेशन के साथ सीवी का फॉमेट भी संग्लित होगा. उसे डाउनलोड करें और ए4 साइज के पेपर पर उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें. फिर आवेदन फॉर्म को निर्देशानुसार भरें। साथ ही निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं.  

VIDEO: बीजेपी विधायक के सामने स्थाई नौकरी के लिए किया प्रदर्शन


इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकापी भी लगाएं  और उपरोक्त पते पर भेज दें.
पता : वैपकोस लिमिडेट 
हाउस नंबर, 217,अर्बन स्टेट-II 
हिसार, हरियाणा-
ध्यान दें
पद : 10
डाक से आवेदन पहुंचाने की तिथि : 08 दिसंबर 
आवेदन शुल्क : देय नहीं 
वेबसाइट : www.wapcos.co.in
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WAPCOS Limited Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com