विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2023

उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Uttarakhand Police Bharti 2023: उत्तराखंड में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की गई हैं. यह भर्ती पुलिस कांस्टेबल के पदों पर की गई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में 55 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. 

उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में 1,000 से अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति
नई दिल्ली:

Uttarakhand Police Constable Bharti 2023: उत्तराखंड में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की गई हैं. यह भर्ती पुलिस कांस्टेबल के पदों पर की गई हैं. उत्तराखंड पुलिस में मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये भर्तियां राज्य के जिला पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन और अग्निशमन सेवाओं सहित पुलिस बल के विभिन्न संवर्गों में की गई हैं.

यहां हुई नियुक्तियां

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में 55 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि ये भर्तियां राज्य पुलिस में करीब सात साल के अंतराल के बाद की गई हैं. जिला पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन और अग्निशमन सेवाओं सहित पुलिस बल के विभिन्न संवर्गों में कुल 1,425 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है.

कांस्टेबल के 1550 पद

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कांस्टेबल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांस्टेबल स्तर की शेष 1550 रिक्तियों के लिए भी जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी. धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Police Bharti 2023, Uttarakhand Recruitment 2023, Uttarakhand Police Recruitment 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com