UPPSC PCS Main Exam 2021-22: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 (UPPSC PCS Main Exam) जल्द ही होने वाली है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 28 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक होगा. परीक्षा तीन जिलों- प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने आयोग संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास किया है, वो मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक नया नोटिस जारी किया है और परीक्षा के दिन कोरोना के नियमों का पालन करने की बात कही है. उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.
UPPSC PCS 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया 13 अगस्त, 2021 को शुरू हुई थी, जो कि 10 सितंबर, 2021 तक चली थी. इस भर्ती परीक्षा से 281 पदों पर नियुक्ति की जानी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि पहले ये परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित होने वाली थी. लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है और अब यह 28 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है. पीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे, जिनपर रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय और स्थान आदि जैसे जानकारी मौजूद होगी.
कोरोना नियमों का करना होगा पालन
आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार छात्रों को परीक्षा के दौरान कोरोना के नियमों का पालन करना होगा. अगर किसी उम्मीदवार को खांसी, जुकाम या बुखार की समस्या है तो उसे परीक्षा के लिए एक अलग से कमरा दिया जाएगा.
इस लिंक पर जाकर देखें परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन- UPPSC PCS Main Exam 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं