UPPSC GIC Lecturer Exam: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा (UPPSC GIC Lecturer Exam Result) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबवाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा को पास किया होगा. उन्हें अब लिखित परीक्षा देनी होगी. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के अनुसार इस परीक्षा भर्ती के लिए कुल 4,91,370 उम्मीदवारों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया था. वहीं प्री एग्जाम में कुल 15046 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. प्री एग्जाम का आयोजन 19 सितंबर, 2021 को किया गया था.
इस तरह से चेक करें GIC लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे (GIC Lecturer Prelims Exam) -
यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की आधिकारिक वेबवाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आप नतीजे देख सकते हैं. होम पेज पर आपको Information Bulletin के तहत जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा (UPPSC GIC Lecturer Exam Result) का लिंक मिलेगा. जिसे आप खोल लें. इस लिंक में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिया गए होंगे. जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें - Forest Guard vacancy 2021: वन विभाग में 12वीं पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
जीआईसी लेक्चरर की लिखित परीक्षा (GIC Lecturer main Exam) का आयोजन अगले साल किया जाना है. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जीआईसी लेक्चरर की लिखित परीक्षा (GIC lecturer mains exam date 2021) 6, फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. उन्हें आवेदन पत्र भरना होगा और परीक्षा का शुल्क भी भरना होगा. लिखित परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया कब शुरू होगी. इसकी जानकारी जल्द ही आयोग द्वारा जारी कर दी जाएगी.
कुल 1,473 पदों पर होगी भर्ती
गौरतलब है कि इस परीक्षा के तहत 1, 473 पदों पर नियुक्ति की जानी है. जिनमें से 991 पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी और बाकी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जानी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं