Jobs alert 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास इकोनॉमिक्स (Economics) की डिग्री है, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड-II (इकोनॉमिक इन्वेस्टिगेशन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्तियां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के तहत आने वाले विकास आयुक्त कार्यालय (Development Commissioner) के लिए की जा रही हैं. आइए जानते हैं कितनी वैकेंसी निकली है सैलरी कितनी मिलेगी, अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है और योग्यता क्या होनी चाहिए.
कुल कितने पद हैं?
UPSC द्वारा जारी किए गए विज्ञापन (Advertisement No. 06/2026, S.No-54) के अनुसार, कुल 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक स्थायी (Permanent) नौकरी है. यह पद जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप- 'बी' गजेटेड के तहत आता है. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है, लेकिन आपकी पोस्टिंग पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को काफी अच्छी सैलरी मिलेगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक, सफल उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल- 07 का पे-मैट्रिक्स दिया जाएगा, जो कि काफी शानदार है.
उम्र की सीमा क्या है?
अलग-अलग वर्गों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा इस प्रकार तय की गई है:
- अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS) के लिए अधिकतम आयु 30 साल है.
- ओबीसी (OBC) के लिए अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है.
- एससी और एसटी (SC/ST) के लिए अधिकतम आयु 35 साल है.
- वहीं, दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.
📢UPSC invites applications for 50 vacancies for the post of Assistant Director Grade-II (Economic Investigation) in the Office of the Development Commissioner, Ministry of MSME.
— Office of Development Commissioner (MSME) (@dcmsmeoffice) June 29, 2026
📌Under ADVERTISEMENT NO. 06/2026, S.No- 54, Vacancy No. 26060654413
🗓️Last Date to apply: 03rd… pic.twitter.com/3oPGFeRo10
कौन कर सकता है अप्लाई?
पढ़ाईउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इकोनॉमिक्स (Economics) में मास्टर्स डिग्री (Masters Degree) होनी चाहिए.
अनुभवइसके साथ ही स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (Small Scale Industries) से जुड़े सर्वे, रिसर्च या जांच (Investigation) को करने या उसे गाइड करने का दो साल का अनुभव होना जरूरी है.
आखिरी तारीख और कैसे करें आवेदन?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 जुलाई, 2026 है. आपको यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा.
यह भी पढ़ें- Railway Junior Engineer Admit Card CBT 2 2026 Out: Hall Ticket डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं