UPSC CDS II Final Result 2023 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस II का फाइनल रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा में कुल 197 उम्मीदवार पास हुए हैं. इस साल सीडीएस इंडियन मिलिट्री एकेडमिक एग्जाम में रजत कुमार ने टॉप किया है. वहीं पवन तन्मय ने इंडियन नेवल एकेडमिक और मयंक सिंह ने एयर फोर्स एकेडमिक में टॉप किया है. हालांकि, पास उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है. सीडीएस II परीक्षा के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमिक प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.
रेकमेंडेड कैंडिडेट्स
यूपीएससी ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में 2,675, 970 और 622 सफल उम्मीदवारों की सिफारिश की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें | How to check UPSC CDS II Final Result 2023
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.
ऐसा करने पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.
अब उम्मीदवार अपना नाम चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं