UPSC CSE 2024 Result Update: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट आए काफी समय बीत चुका है, लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि अब जाकर एक और उम्मीदवार का सपना सच हुआ है. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के एक साल बाद एक अभ्यर्थी का सेलेक्शन किया गया है. इसकी जानकारी खुद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक नया नोटिस जारी कर दी है.
क्या है पूरा मामला?यूपीएससी ने नोटिस में कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का परिणाम 22 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था, जिसमें 1129 रिक्तियों के लिए भारतीय प्राशसनिक सेवा, भारतीय विदेश, भारतीय पुलिस सेवा और कुछ केंद्रीय सेवा के समूह 'क' तथा 'ख' में नियुक्ति के लिए योग्यता के आधार पर 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी.
बता दें कि ऊपर दी गई फाइ्नल रिजल्ट जारी किए जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशक्षण विभाग (DOPT) के अनुरोध पर कमीशन ने 28 अक्तूबर 2025 को 114 उम्मीदवारों की एक रिजर्व लिस्ट जारी की, जिसमें जनरल कैटेगरी के 94, EWS के 05, obc 13, SC 1 और ST कैटेगरी 01 उम्मीदवार शामिल थे.
अब किसे मिला मौका?ताजा अपडेट यह है कि रिजर्व लिस्ट के बचे हुए पदों को भरने के लिए आयोग ने एक और नाम की सिफारिश की है. इस खुशकिस्मत उम्मीदवार का नाम वीरगन्धम लक्ष्मी सुजिता (Veergandham Lakshmi Sujitha) है. इनका रोल नंबर 6206417 है. वीरगन्धम लक्ष्मी सुजिता को सामान्य वर्ग (General Category) से चुना गया है. अब सरकार का विभाग उन्हें सीधे जानकारी देगा और उनके ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.
कैसे होता है सेलेक्शन?विदित हो कि हर साल आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवार यह सिविल सेवा परीक्षा देते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS, Indian Railway Accounts Service, Indian Postal Services, Indian Dak service, Indian Trade Services सहित अन्य सेवाओं के लिए सेलेक्शन होता है.
यह परीक्षा तीन स्टेप्स में होती है- प्रीलिम्स, मेन्स और अंत में इंटरव्यू होता. मेंस और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं