Telangana HC Recruitment 2025: ले ऑफ (Lay off) के समय में सरकारी नौकरी से बेहतर ऑप्शन कुछ भी नहीं है. अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब्स (Govt jobs) की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. इस राज्य के हाईकोर्ट ने हाल ही में बंपर वैकेंसी निकाली है. तेलंगाना हाईकार्ट (Telangana High Court) ने तेलंगाना राज्य और तेलंगाना ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल एवं अधीनस्थ सेवाओं ( Telangana Judicial Ministerial and Subordinate Service and High Court) के लिए 1673 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 8 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. ये भर्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, जूनियर असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट, असिस्टेंट, एग्जामिनर, टाइपिस्ट और ऑफिसर सबऑर्डिनेट समेत कई तरह के पद शामिल हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेलंगाना ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल एवं सबऑर्डिनेट सर्विस
ऑफिस सबऑर्डिनेट
प्रोसेस सर्वर-
रिकॉर्ड असिस्टेंट
कॉपीस्टि
एग्जामिनर
फील्ड असिस्टेंट
टाइपिस्ट
जूनियर असिस्टेंट
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III
तेलंगाना हाईकार्ट रिक्तियां
ऑफिसर सबऑर्डिनेट-
सिस्टम असिस्टेंट-
कॉपीस्ट
टाइपिस्ट
एग्जामिनर
असिस्टेंट
कंप्यूटर ऑपरेटर
कोर्ट मास्टर्स एंड पर्सोनल सेक्रेटरिज
Telangana HC Recruitment 2025: पदों की कुल संख्या
तेलंगाना हाईकार्ट भर्ती 2025 अभियान के जरिए कुल 1673 पदों को भरा जाएगा, जिसमें तकनीकी के 1277 पद, गैर तकनीकी के 184 पद और 212 पद तेलंगाना ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल एवं अधीनस्थ सेवाओं के हैं.
Telangana HC Recruitment 2025: केवल 10वीं पास योग्य
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग तय की गई हैं. जूनियर असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं कॉपीस्ट पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए. जबकि ऑफिस सबऑर्डिनेट पदों के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं, जिन्होंने 7वीं से 10वीं कक्षा तक किसी भी क्लास की परीक्षा पास की है. इस पद के लिए 10वीं पास से ज्यादा पढ़े-लिखे लोग आवेदन नहीं कर सकते हैं.
CBSE ने ग्रुप बी और सी पदों पर निकाली भर्ती, 212 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास वाले योग्य
Telangana HC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
तेलंगाना एचसी हाईकोर्ट भर्ती 2025 के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा. लिखित परीक्षा संभवत: अप्रैल में होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं