विज्ञापन

UP TET और पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? जानें कब खत्म होगा इंतजार और कैसे करें चेक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केवल संबंधित आयोग और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. डेली आप वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

UP TET और पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? जानें कब खत्म होगा इंतजार और कैसे करें चेक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की थी.

UPTET & Constable Result date 2026 : उत्तर प्रदेश में लाखों अभ्यर्थी दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. एक है UPTET 2026 और दूसरी UP Police Constable Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा. ये दोनों ही यूपी की बड़ी परीक्षाओं में से एक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों एग्जाम के रिजल्ट कब तक आ सकते हैं और दोनों के परिणाम देखने का तरीका क्या है.  

UPTET रिजल्ट कब आ सकता है?

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया था. वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 8 जुलाई को जारी की गई थी. ऐसा अनुमान है कि आयोग जुलाई लास्ट वीक में रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि आयोग की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विदित हो कि इस परीक्षा में करीब 17 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को UPTET सर्टिफिकेट मिलेगा, जो अजीवन वैलिड होगा.

UPTET 2026 Result 2206 ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद आपको होमपेज UPTET Result 2026 डाउनलोड स्कोरकार्ड लिंक दिखेगा.
  • अब आप इस लिंक पर क्लिक करिए.
  • क्लिक करते ही स्कोरकार्ड डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा
  • अब आप यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर भरिए.
  • सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब आप PDF डाउनलोड कर लीजिए.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की थी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में  यानी ओएमआर शीट पर ली गई थी. परीक्षा समाप्त होने के दस दिन बाद यानी 20 जून को प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी. इस भर्ती के माध्यम से 32,679 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसको लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा.

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 रिजल्ट कैसे देखें

  • रिजल्ट जारी होने के बाद आप यूपीपीआरबी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाइए
  • होम पेज पर आपको UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको मांगी गई लॉगिन डिटेल्स भरना है.
  • डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब आप भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

इस बात का रखें ख्याल

दोनों परीक्षाओं के परिणामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है. ऐसे में उम्मीदवारों को केवल संबंधित आयोग और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए और समय-समय पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- IIT Kharagpur के 75वें साल पर छात्रों को बड़ा तोहफा, MTech में बढ़ीं सीटें, GATE पास के लिए शानदार मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP TET Result, Up Constable Bharti Ka Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com