Forest Guard vacancy 2021: छत्तीसगढ़ वन विभाग (Chhattisgarh Forest Department) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. जो लोग 12वीं पास हैं (12th pass govt job) उनके लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri Chhattisgarh) पाने का ये एक अच्छा मौका है. छत्तीसगढ़ वन विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर भर्ती की जानी है. भर्ती प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. जो कि 31 दिसंबर तक चलेगी. राज्य विभाग की ओर से ये भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य वन और जलवायु परिवर्तन विभाग (Chhattisgarh State Forest and Climate Change Department) के विभिन्न कार्यालयों के हेतु निकाली गई है.
ये भी पढ़ें- SI Job Vacancy 2021: इस राज्य में सब इंस्पेक्टर के पद पर निकली हैं 306 भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
योग्यता
इन पदों पर वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने 12वीं पास की है. वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 26 वर्ष तक की होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
इस पद पर आवेदन करने वाले पुरुष की लंबाई 163 सेमी होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाली महिलाओं की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए. एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी और महिलाओं की लंबाई 145 सेमी होनी चाहिए.
आवेदन करने की प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं. उन्हें विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इसलिए आवेदन करने का लिंक साइट पर एक्टिव नहीं किया गया है. 12 दिसंबर को आवेदन लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा. जिसे क्लिक करके आप आवेदन फॉर्म को भर दें.
इस तरह से किया जाएगा चयन
फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा से गुजरना होगा. अच्छा प्रदर्शन करने वालों का ही चयन किया जाएगा. इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें- Forest Guard vacancy 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं