SBI PO Result 2021: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO Prelims 2021 result) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है. वो भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2056 पद भरे जाने हैं. इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा. जो कि प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार हैं. प्रीलिम्स परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने होगा. मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर में एसबीआई के अलग-अलग ब्रांचों में नियुक्ति की जानी है.
ऐसे चेक करें नतीजे (SBI PO Prelims 2021 Result)
1.SBI PO Prelims Result देखने के लिए सबसे पहले sbi.co.in लिंक पर जाएं.
2.इस लिंक पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट्स दिखेगा. उसपर क्लिक कर दें.
3.एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2021 रिजल्ट का लिंक यहां पर मौजूद होगा. उसपर क्लिक करें.
4.नतीजे जाने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना होगा.
5. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरते ही रिजल्ट खोल जाएगा.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रोबेशनरी ऑफिसर की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 27 नवंबर 2021 को किया गया था. ये परीक्षा कंप्यूटर मोड पर ली गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद जल्द ही मेंस एग्जाम (SBI PO Main Exam 2021) का आयोजन भी किया जाएगा. जिन छात्रों ने प्रीलिम्स परीक्षा को पास किया है. वो मेंस एग्जाम की तैयारी को शुरू कर दें. मेंस की तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं