यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज होने जा रही है. झांसी रेलवे स्टेशन पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की भीड़ जमा होने लगी है. आलम यह है कि प्लेटफार्म हो या फिर रेलवे स्टेशन के बाहर का एरिया, जिसे जहां जगह मिल रही वहीं ठहरकर दिन गुजारने को मजबूर हो रहा है. यहां आए उम्मीदवारों में पुलिस बनने का जज्बा कम नहीं है. वह कहते हैं कि पुलिस बनकर देश की सेवा करेंगे न कि घूसघोरी.

8, 9 और 10 तारीख को झांसी के 28 परीक्षा केन्द्रों पर यूपी पुलिस भर्ती का पेपर है. जिसमें करीब 68 हजार अभ्यार्थियों को पेपर देना है. 8 तारीख को पहली पाली में होनेवाली परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ ट्रेन और बसों से झांसी पहुंची रही है. भीड़ अधिक होने के कारण उम्मीदवार प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहर ही रुककर अपना समय काट रहे हैं और एग्जाम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने उनके ठहरने के लिए रेन बसेरा में इतजाम किया, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यार्थी वहां जाकर रेलवे स्टेशन पर ही ठहरकर पेपर की तैयारी करते नजर आए.
पुलिस बनकर देश की सेवा करेंगे
उरई से परीक्षा देने झांसी पहुंची एक महिला ने कहा, हम 2021 से तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले भी वह पुलिस का पेपर दे चुकी है. हमें तो जॉब करनी है और वह भी पुलिस की, क्योंकि समाजसेवा करनी है. पुलिस बनकर भ्रष्टचार को खत्म करना है. अभी पुलिस का काम पूरी तरह से सही नहीं चल रहा है. हम लोग जब पुलिस में आयेंगे तब इस भ्रष्ट सिस्टम को सुधारेंगे. हमें पूरा भरोसा है कि इस बार वह पास हो जायेंगी.
ऐसे देने के लिए झांसी आए उम्मीदवार घनश्याम द्विवेदी ने NDTV से बात करते हुए कहा, "हम मध्य प्रदेश के दतिया से पुलिस का पेपर देने आए हैं और लखनऊ जा रहे हैं. रास्ते में ट्रेनों में भीड़ होने के कारण हर बार की तरह इस बार भी परेशान होना पड़ा. हम पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं. पुलिस बनकर देश की सेवा करेंगे, घूसघोरी नहीं करेंगे".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं