UP Police Home Guard Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.रिजल्ट देखने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे 'UP Police Home Guard Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने जिले या कैटेगरी के हिसाब से दिए गए PDF को डाउनलोड कर लीजिए.
- PDF फाइल खुलने के बाद सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर या नाम ढूंढें.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026 एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 28, 2026
अब आगे क्या करना होगा?
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी कागजात (जैसे 10वीं का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) अभी से तैयार कर लें. DV और PST की तारीखों का एलान जल्द ही वेबसाइट पर किया जाएगा.
कुल 41,424 पदों पर होगी बहाली
इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल 41,424 खाली पदों को भरा जाएगा. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले साल 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2025 तक चली थी. इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई थी.
कब हुई थी परीक्षा?
लिखित परीक्षा का आयोजन इसी साल 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था. इसके बाद 7 मई 2026 को इसकी आंसर-की (Answer Key) जारी हुई थी. अब ठीक 28 जून 2026 को बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है.
कैसे तैयार हुई मेरिट लिस्ट?
बोर्ड ने साफ किया है कि यह रिजल्ट लिखित परीक्षा में मिले अंकों और उम्मीदवारों के बोनस अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है. इसी मेरिट के आधार पर कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती 2025: बोर्ड ने जारी की फाइनल आंसर-की, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं